अग्रबंधु समन्वय समिति ने हर्षोल्लाास के साथ मनाया मकर संक्रांति का पर्व

*अग्रबंधु समन्वय समिति ने हर्षोल्लाास के साथ मनाया मकर संक्रांति का पर्व*

*- अग्रसेन चौक बलकेश्वर पर श्रद्धा भाव के साथ किया खिचड़ी और गजक वितरण*

अग्रबंधु समन्वय समिति द्वारा मकर संक्रांति पर्व पर खिचड़ी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आईटीआई के सामने अग्रसेन चौक, बलकेश्वर पर आयोजित कार्यक्रम में सभी श्रद्धालुओं को संक्रांति के उपलक्ष्य में खिचड़ी और गजक बांटकर सभी को मकर संक्रांति पर्व की शुभकामनाएं दीं। दोपहर 12 बजे से शाम 4 तक राहगीरों व श्रद्धालुओं ने श्रद्धा भाव के साथ खिचड़ी का प्रसाद ग्रहण किया।

संस्थापक पूर्व पार्षद तारा चंद मित्तल (तोती) व वीके अग्रवाल ने मकर संक्रांति पर्व पर दान पुण्य का महत्व बताते हुए कहा कि सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करने मकर संक्रांति पर्व मनाया जाता है। इस दिन गुड़, घी, नमक और तिल के अलावा काली उड़द की दाल और चावल को दान करने का विशेष महत्व है। इस दिन उड़द की दाल की खिचड़ी बनाई और बांटी जाती है। इसी भाव के साथ आज हमारी संस्था के पदाधिकारियों और सदस्यों ने खिचड़ी वितरण कर पुण्य लाभ कमाया। उन्होंने बताया कि अग्रबंधु समन्वय समिति द्वारा समय- समय पर रक्तदान शिविर, मेडिकल कैंप आदि विभिन्न जनसेवा के कार्य किए जाते हैं।

इस अवसर पर भाजपा पार्षद मुरारी लाल गोयल ‘पेन्ट’, अध्यक्ष रमन अग्रवाल, सुनील विकल, सुमन गोयल, संतोष गोयल, पूर्व पार्षद मधुबाला अग्रवाल, पूर्व पार्षद अमित ग्वाला, रजनी अग्रवाल, रवि अग्रवाल, ऋतु गोयल, आदि मौजूद

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    युगांडा की उपराष्ट्रपति जेसिका रोज पहुंचीं आगरा, डीएम मनीष बंसल ने पुष्पगुच्छ और स्मृति चिह्न देकर किया स्वागत

    युगांडा की उपराष्ट्रपति जेसिका रोज पहुंचीं आगरा, डीएम मनीष बंसल ने पुष्पगुच्छ और स्मृति चिह्न देकर किया स्वागत आगरा (TN NEWS 24 )। विश्व धरोहर ताजमहल का दीदार करने ताजनगरी…

    बहराइच * नवागत डीएम राजेश कुमार पाण्डेय नें पदभार ग्रहण कर जिले की संभाली कमान *मनोज त्रिपाठी

    बहराइच 12 सितम्बर। नवागत जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने शनिवार को जनपद बहराइच पहुंचकर कोषागार में अपना पदभार ग्रहण किया। कार्यभार ग्रहण करने के उपरान्त उन्होंने अधिकारियों से आवश्यक जानकारी…

    Leave a Reply