*नानपुर के रुद्रा इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में मिशन नारी शक्ति पुलिस के तत्वाधान में महिला सशक्तिकरण अभियान का आयोजन किया गया*

आपको बतादे की जनपद हापुड़ की तहसील गढ़मुक्तेश्वर के मेरठ रॉड स्थित नानपुर के रुद्रा इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में मिशन नारी शक्ति पुलिस के तत्वाधान में महिला सशक्तिकरण अभियान का आयोजन किया गया जिसमें टीम की प्रभारी सब इंस्पेक्टर प्रतिभा त्यागी कांस्टेबल प्रतिभा पवार राहुल कुमार और अमन कुमार ने प्रतिभाग किया ।इस्पेक्टर प्रतिभा त्यागी ने कॉलेज की छात्राओं को हमारी भारतीय संस्कृति के संस्कारों चरित्र तथा आचरण के विषय में समझाते हुए उनसे कहा कि आधुनिक परिवेश में हमें अपनी सुरक्षा स्वयं करनी है । किसी भी अनजान व्यक्ति से किसी भी माध्यम से संपर्क स्थापित नहीं करना है। विषम परिस्थिति के लिए उन्होंने छात्राओं को पुलिस के कुछ हेल्प लाइन नंबर दिए और अपने बचाव के टिप्स छात्राओं को समझाए । इस अवसर पर कालेज के प्राचार्य डॉक्टर गंगादास सिंह ने मिशन नारी शक्ति टीम का आभार प्रकट किया और बताया कि हम उस सनातन परंपरा के वंशज है ,जिसमें नारी को पूजनीय माना है । हमें अपनी उस सोच को बदलने की जरूरत है, जो पश्चिमी सभ्यता के अंधानुकरण में दूषित हो चुकी है। इस अवसर पर डायरेक्टर डा०पवन तोमर, आर आई टी कॉलेज ऑफ ऑफ फार्मेसी के प्राचार्य जफर वशी, हरेंद्र सिंह, शैंकी त्यागी, राजकुमार वर्मा ,अश्वनी मिश्रा, अनुज चौहान, वसीम अकरम, शाकिर अली, डॉ गौतम ,बीके शर्मा ,रिंकेश कुमार, अंकित कुमार, मिथुन कुमार, निखिल राणा, सारिका गर्ग, मोनिका शर्मा, रुचि शर्मा, कविता, गीता उपाध्याय, शगुन, ममता, इरम, नाहिद व अन्य सभी अध्यापक अध्यापिका मौजूद रहे।।

*रिपोर्ट;-दीपक सागर*

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    गुजरात प्रदेश सुरत शहर में महिला रत्न कलाकार के नव युवान पुत्र की ताप्ती नदी में डूबने से हुई मौत घर में शोक का माहौल

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश सूरत शहर सर थाना प्राणी संग्रहालय के पीछे ताप्ती नदी मैं डूबने से 10 वी के छात्र का 38 घंटे बाद…

    गुजरात प्रदेश के गन्ना मिलों एवम् गन्ना किसानों के विभिन्न समस्याओं को लेकर चिंतन बैठक का आयोजन

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश में सोशल मीडिया पर वायरल मैसेज से चीनी मिल मालिकों और किसानों की नींद उड़ी, गांव-गांव में राजनीतिक सभाओं में किसानों…

    Leave a Reply