पति का शव देख सह नहीं पाई गम, 3 महीने पहले ही हुई थी शादी

साहिबाबाद। कौशांबी थाना क्षेत्र के वैशाली सेक्टर तीन की एलकान सोसायटी में पति की मौत के बाद शव देखकर नवविवाहिता ने सोमवार देर रात सातवीं मंजिल से छलांग लगा दी। महिला का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

तीन माह पहले ही स्वजन की सहमति से प्रेम विवाह किया था।

 

चिड़ियाघर घूमने के दौरान बिगड़ी पति की तबीयत

 

पुलिस के मुताबिक, अभिषेक और अंजलि परिवार के साथ वैशाली सेक्टर तीन की एलकान सोसायटी में रहते थे। सोमवार को दोनों दिल्ली के चिड़िया घर घूमने गए थे।

जहां अभिषेक की तबियत बिगड़ गई। उन्हें दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्वजन के पहुंचने पर अंजलि शाम को फ्लैट पर पहुंच गईं।

अभिषेक की मौत से अंजान थी पत्नी

देर शाम को अस्पताल में अभिषेक की मौत हो गई। पति की मौत की जानकारी उन्हें नहीं थी। देर रात को अभिषेक का शव फ्लैट पर पहुंचा। पति का शव देखकर सातवीं मंजिल से छलांग लगा दी।

जिससे वह सोसायटी में नीचे खड़ी गाड़ी पर गिरी। उन्हें पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सहायक पुलिस आयुक्त इंदिरापुरम स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि महिला का इलाज चल रहा है। पुलिस जांच में जुटी है।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    सत्यम विद्या मंदिर में धूमधाम से मनाया गया वार्षिक उत्सव, बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन।

    सत्यम विद्या मंदिर में धूमधाम से मनाया गया वार्षिक उत्सव, बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन। कोसी कलां। कोसी कलां क्षेत्र के शालीमार रोड स्थित सत्यम विद्या मंदिर में वार्षिक…

    तीन मंजिला से गिरने पर मजदूर की हुई मौत, निर्माण एजेंसी पर लापरवाही के आरोप

    *तीन मंजिला से गिरने पर मजदूर की हुई मौत, निर्माण एजेंसी पर लापरवाही के आरोप💥*   सिविल अस्पताल त्यौंथर में पेंटिंग का कार्य कर रहे मजदूर छोटेलाल माझी की तीन…

    Leave a Reply