देवर से हलाला के बाद पति से निकाह, प्रेग्नेंट होने पर करा दिया गर्भपात, सास-ससुर समेत 6 पर केस दर्ज

यूपी:– गोंडा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक नवविवाहिता ने तीन तलाक के बाद देवर से हलाला कराकर पति से दोबारा निकाह के बाद भी दहेज के लिए उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है।

पीड़िता का आरोप है कि पति ने उसका गर्भपात कराकर जबरन घर से निकाल दिया है। एएसपी पूर्वी के निर्देश पर पुलिस ने दहेज उत्पीड़न समेत कई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज करके कार्रवाई में जुटी है।

 

खोड़ारे थाना क्षेत्र के कस्बा खास निवासी तसौव्वर का निकाह खोरहंसा क्षेत्र की लहने वाली एक युवती के साथ बीते साल हुआ था। पीड़िता ने एएसपी को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि निकाह के बाद से ही पति, सास, ससुर, व अन्य परिजनों पर दहेज में एक लाख रुपए नगद व बाइक की मांग की जाने लगी। यही नहीं उसे घर में बंद कर मारने-पीटने लगे। मांग पूरी नहीं होने पर उसे तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया गया। कुछ दिन बाद ससुर सुलह-समझौता कर घर में रखने को तैयार हो गए। इसके बाद हलाला के लिए देवर से निकाह करा दिया। बाद में उससे तलाक कराकर फिर से तसौव्वर से निकाह करा दिया गया। कुछ दिन बाद पता चला कि पति की पहले शादी हो चुकी है, उसके कई बच्चे भी हैं।

पीड़िता ने बताया कि जब विवाद होने लगा तो पति ने फिर से तलाक देकर मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। आरोप है कि गौराचौकी स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में ले जाकर पेट मे पल रहे डेढ़ माह के बच्चे का भी गर्भपात करा दिया। पीड़िता की शिकायत पर एसपी ने खोडारे पुलिस को कार्रवाई का निर्देश दिया। इस पर खोड़ारे पुलिस ने पीड़िता के तहरीर पर पति,सास-ससुर सहित छह लोगों पर दहेज उत्पीड़न, मुस्लिम महिला विवाह अधिकार सुरक्षा अधिनियम समेत कई गंभीर धाराओ मे मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी मनोज पाठक ने बताया कि मामला दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    बहराइच * झोलाछाप डाक्टर के द्वारा गलत इंजेक्शन लगाने से युवक की मौत परिजनों का आरोप * मनोज त्रिपाठी.

    खैरीघाट थाना क्षेत्र के पिपरीमाफी गांव में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितिथियों मे मौत हो गई जिमींदार गुप्ता उम्र ( 35 ) पुत्र नारायण गुप्ता के परिजनों ने बताया कि…

    किरावली में गौ सम्मान अभियान के तहत सौंपा गया ज्ञापन

    किरावली में गौ सम्मान अभियान के तहत सौंपा गया ज्ञापन किरावली। गौ सम्मान आव्हान अभियान के अंतर्गत सोमवार को किरावली में सनातनियों, गौरक्षकों एवं साधु-संतों द्वारा प्रधानमंत्री के नाम तहसीलदार…

    Leave a Reply