बहराइच * भारत कोकिला कवियत्री सरोजिनी नायडू की सेनानी भवन सभागार में मनाई गई पुण्यतिथि*मनोज त्रिपाठी.

आज स्थानीय सेनानी भवन सभागार में स्वतंत्रता सेनानी, भारत कोकिला सरोजिनी नायडू की पुण्यतिथि मनाई गई, सेनानी उत्तराधिकारियों ने स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान पर चर्चा की। अखिल भारतीय स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी संगठन राज्य इकाई उत्तर प्रदेश के कार्यवाहक महामंत्री रमेश कुमार मिश्र ने कहा कि श्रद्धेया सरोजिनी नायडू ने अनेक राष्ट्रीय स्वतंत्रता आन्दोलनों का नेतृत्व किया,वो सत्याग्रह और संगठन दोनों को जोड़ने के मामले में निपुण थीं,वो राजनीतिक कार्यकर्ता,नारी सशक्तीकरण में लगी कवियत्री थी, उन्हें पूज्य बापू महात्मा गांधी जी द्वारा भारत कोकिला कहा गया उनके जन्मदिन को भारत में राष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाया जाता है।
संगठन संरक्षक अनिल त्रिपाठी एडवोकेट ने कहा कि सरोजिनी नायडू की मुलाकात 1914 में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी से हुई, जिन्होंने उनके मन में राष्ट्रीय प्रेम की अलख जगाई,1925 में वो कांग्रेस की अध्यक्ष बनीं,प्लेग महामारी के दौरान उनके सेवा भाव एवं समर्पण के लिए उन्हें 1928 में केशर -ए-हिन्द से सम्मानित किया गया। समाजसेवी पवन शर्मा ने कहा कि सरोजिनी नायडू एक बहुआयामी व्यक्तित्व की धनी नारी शक्ति थी, वह सामंजस्य पूर्ण जीवन शैली की अवतार थीं, वह स्वतंत्र भारत की पहली महिला राज्यपाल थी,02 मार्च 1949 को लखनऊ में हृदयाघात से उनकी मृत्यु हो गई, उन्हें महिला मुक्ति, नागरिक अधिकारों और उपनिवेशवाद विरोध को लेकर सक्रियता को हमेशा याद किया जाएगा।
अन्त में सेनानी उत्तराधिकारियों ने स्वतंत्रता आन्दोलन में पुरूषों से भी ज्यादा सक्रिय और ब्रिटिश सरकार के खिलाफ मजबूत वैचारिक आंदोलन के लिए स्मरण करते हुए भावपूर्ण पुष्पांजलि अर्पित किया, और कार्यक्रम समाप्त किया गया। कार्यक्रम में अधिवक्ता अभिषेक द्विवेदी,पवन शर्मा, अनिल दूबे, शैलेन्द्र सिंह, दिनेश तिवारी, छोटे लाल सहित तमाम राष्ट्र भक्त मौजूद रहे। मनोज त्रिपाठी 8081466787. बहराइच।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • मनोज त्रिपाठी बहराईच

    स्वतंत्र पत्रकार एवम् सोसल मीडिया के चर्चित सूचना अधिकार कार्यकर्ता - मनोज त्रिपाठी।

    Related Posts

    गुजरात प्रदेश सुरत जिले के चौरासी तहसील के हजीरा औद्योगिक क्षेत्र की उद्योग इकाइयों में स्थानिक लोगों को रोजगार एवम् अन्य सुविधाओं तथा ठेकेदारों द्वारा मज़दूरों पर अत्याचार रोकने हेतु गुजरात प्रदेश कांग्रेस महा मंत्री श्री दर्शन कुमार ए नायक ने विभागीय अधिकारियों को लिखा पत्र

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट हजीरा औद्योगिक क्षेत्र में श्रमिक शोषण व श्रम क़ानूनों के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई की मांग सूरत ज़िले के चोर्यासी तालुका स्थित हजीरा…

    गुजरात प्रदेश के अहमदाबाद शहर के श्री जगन्नाथ मंदिर की दो सौ करोड़ रुपए कीमत की जमीन घोटाले और पत्रकार को बेरहमी से पीटने के खिलाफ सामाजिक कार्यकर्ता श्री अतुल भाई दवे जी ने की गृह मंत्री से कार्यवाही करने की अपील

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट ( गृह मंत्रीजी, इनका जुलूस निकाला जाए ) अहमदाबाद में एक पत्रकार पर हमला कर मारपीट का वीडियो वायरल कर दहशत फैलाने की…

    Leave a Reply