बहराइच *आज बलहा ब्लाॅक में स्थापित सेनानी स्मारक समक्ष कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा श्रद्धैया सरोजनी नायडू की 75 वीं पुण्यतिथि पर अर्पित किये श्रद्धासुमन *मनोज त्रिपाठी.

भारत कोकिला सरोजनी नायडू की 75वें पुण्यतिथि पर आज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बलहा के तत्वाधान में ब्लॉक मुख्यालय बलहा में स्थापित सेनानी स्मारक के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित करते हुए सामूहिक रूप से शैल्यूट दिया गया! तत्पश्चात ब्लाक अध्यक्ष एहसान वारिस ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता विनय सिंह की उपस्थिति में एक ज्ञापन तहसील प्रशासन के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति महोदय भारत सरकार को भेज कर देश व प्रदेश में गिरती कानून ब्यवस्था जंगलराज पर अंकुश लगाने हेतु पुरज़ोर तरीके से मांग की! इस अवसर पर कांग्रेस नेता विनय सिंह ने कहा कि सरोजनी नायडू जी जहाँ अपने कार्यकाल में सन् 1925में कांग्रेस महाधिवेशन‌ कानपुर में नारी सशक्तिकरण, बालिकाओं को शिक्षा दीक्षा व उनके उत्थान पर विशेष जोर दिया था वहीं आज केन्द्र व प्रदेश की अलोकतांत्रिक भाजपा सरकार में नाबालिग बहनों की ईंट, पत्थर से कुचल कर हत्या का अंंजाम देकर उनके शवों को गायब कर दिया जाता है तथा कहीं आई आई टी, बी एच यू कैम्पस में गैंगरेप जैसे दु :साहस तो कहीं न्याय न मिलने पर महिलाओं को आत्महत्या के लिए मजबूर होना पड रहा है,उन्होंने कहा कि हाल में ही अंबेडकर स्मारक की मांग करने वाले दलित छात्र का 10वीं क्लास का परीक्षा देकर घर वापसी पर हत्या हो जाना उत्तर प्रदेश की ध्वस्त कानून व्यवस्था का सबसे वीभत्स उदाहरण है! जिला कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष रमेश चन्द्र मिश्र ने कहा कि उत्तर प्रदेश अब पेपर लीक प्रदेश बन गया है जिससे करोड़ों युवाओं के भविष्य अंधकारमय है! ब्लॉक अध्यक्ष एहसान वारिस ने कहा कि उत्तर प्रदेश में डबल इंजन की सरकार जंगलराज की गारंटी हो गई है! हम कांग्रेस जन भाजपाई तंत्र और अपराधियों के गठबंधन के खिलाफ सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष जारी रखेंगे!संचालन ब्लॉक नवाबगंज के अध्यक्ष रामदीन गौतम ने किया! इस अवसर पर सेवादल के पूर्व अध्यक्ष इन्द्र कुमार यादव, मूलचन्द, राम नरेश यादव ,गुरमीत कौर प्रेम कुमार त्रिपाठी एडवोकेट मुस्तफा राजू, विष्णु यादव रवींद्र पासवान, विजय पोरवाल अवध राज पासवान अमर सिंह वर्मा के के त्रिपाठी सहित कई लोगों ने अपने अपने विचार ब्यक्त किए। मनोज त्रिपाठी 8081466787. बहराइच।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • मनोज त्रिपाठी बहराईच

    स्वतंत्र पत्रकार एवम् सोसल मीडिया के चर्चित सूचना अधिकार कार्यकर्ता - मनोज त्रिपाठी।

    Related Posts

    एकता सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था ने किया कोरियोग्राफर्स को सम्मानित

    अर्जुन रौतेला आगरा। एकता सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था के तत्वावधान में आज विश्व नृत्य दिवस के उपलक्ष्य में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन जीजी हॉस्पिटल, संजय पैलेस, आगरा में…

    आगरा कॉलेज, आगरा में शारीरिक शिक्षा विभाग की प्रायोगिक परीक्षाओं का कार्यक्रम घोषित

    अर्जुन रौतेला आगरा। आगरा कॉलेज, आगरा के प्राचार्य प्रोफेसर सी. के. गौतम ने जानकारी देते हुए बताया कि शारीरिक शिक्षा एवं खेल विभाग द्वारा बी.एससी. (षष्ठम सेमेस्टर) के विद्यार्थियों की…

    Leave a Reply