गुजरात कांग्रेस के कद्दावर नेता श्री जवाहर उपाध्याय ने गुजरात प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को सौंपा अपना इस्तीफा जानिए वज़ह

गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट

कांग्रेस के प्राथमिक सदस्य पद से जवाहर उपाध्याय का इस्तीफा

गुजरात प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमित चावड़ा को संबोधित एक पत्र के माध्यम से कांग्रेस के सक्रिय कार्यकर्ता जवाहर रामचंद्र उपाध्याय ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से तत्काल प्रभाव से इस्तीफा देने की घोषणा की है।

अपने इस्तीफे में उन्होंने कहा है कि कांग्रेस उनके लिए केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि आस्था और सम्मान का प्रतीक रही है। वर्षों तक उन्होंने पार्टी के लिए सड़क से लेकर संगठन तक निरंतर संघर्ष किया, लेकिन वर्तमान में गुजरात कांग्रेस की कार्यशैली, नेतृत्व और संगठनात्मक व्यवस्था से वे अत्यंत निराश हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि वर्षों से निष्ठापूर्वक कार्य करने वाले समर्पित कार्यकर्ताओं की लगातार उपेक्षा की जा रही है, जबकि संगठन से कोई जुड़ाव न रखने वाले लोगों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी जा रही हैं। इससे जमीनी कार्यकर्ताओं का मनोबल लगातार गिर रहा है।

जवाहर उपाध्याय ने कहा कि पार्टी को मजबूत करने के बजाय संगठन के भीतर गुटबाजी को बढ़ावा दिया गया है, जिसके कारण गुजरात में कांग्रेस का जनाधार लगातार कमजोर होता गया है। चुनावों में लगातार मिल रही हार के बावजूद नेतृत्व ने कोई आत्ममंथन या जवाबदेही तय नहीं की, जिससे कार्यकर्ताओं में गहरी निराशा और चिंता का माहौल है।

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के स्वाभिमान, वर्षों की मेहनत और समर्पण की अनदेखी की जा रही है तथा जमीनी कार्यकर्ताओं की अपेक्षा चाटुकार नेताओं और गुटबाजी की राजनीति को अधिक महत्व दिया जा रहा है। ऐसी परिस्थितियों में निष्ठा के साथ कार्य करना संभव नहीं रह गया है।

जवाहर उपाध्याय ने स्पष्ट किया कि उनका इस्तीफा किसी व्यक्तिगत कारण से नहीं, बल्कि गुजरात कांग्रेस की वर्तमान दिशा, नेतृत्व शैली और कार्यकर्ताओं की उपेक्षा के विरोध में उठाया गया कदम है।

अपने पत्र के अंत में उन्होंने कहा कि इतिहास इस बात का साक्षी रहेगा कि विपक्ष से अधिक नुकसान कांग्रेस को उसकी आंतरिक नीतियों, निष्क्रिय नेतृत्व और समर्पित कार्यकर्ताओं की लगातार उपेक्षा ने पहुंचाया है।

टी एन न्यूज़ 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    गुजरात प्रदेश अहमदाबाद जिला कलेक्टर को कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल द्वारा+++++++

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश अहमदाबाद में भारी वर्षा से प्रभावित परिवारों को विशेष राहत पैकेज देने की मांग, कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने जिला कलेक्टर को सौंपा…

    गुजरात के मुख्यमंत्री श्री भूपेन्द्र पटेल जी ने++++++++

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात में राशन वितरण व्यवस्था होगी पूरी तरह डिजिटल, ई-रुपया स्मार्ट कूपन से मिलेगा राशन गांधीनगर, 5 अगस्त। गुजरात सरकार ने सार्वजनिक वितरण…

    Leave a Reply