गुजरात प्रदेश सुरत शहर के पांडेसरा विस्तार की आंगन वाड़ी में स्पायरी डेट का सामान******1

गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट

मुख्यमंत्री मातृशक्ति योजना में एक्सपायरी चना-दाल वितरण का मामला, गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य से खिलवाड़ का आरोप

सूरत, 7 अगस्त। मुख्यमंत्री मातृशक्ति योजना के तहत पांडेसरा क्षेत्र की आंगनवाड़ियों में गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को वितरित किए जाने वाले चना और दाल के एक्सपायरी डेट वाले स्टॉक का मामला सामने आने से हड़कंप मच गया है। आरोप है कि सरकारी गोदाम से ही एक्सपायरी सामग्री भेजी गई, जिससे महिलाओं और नवजात शिशुओं के स्वास्थ्य पर गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया है।

जानकारी के अनुसार, संबंधित व्यापारी की दुकान पर 24 आंगनवाड़ियों का राशन आता है। 28 जून को प्राप्त स्टॉक की जांच करने पर चना और दाल की एक्सपायरी अवधि समाप्त हो चुकी थी। वर्तमान में दुकान में लगभग 2311 किलो चना और 1980 किलो दाल का स्टॉक पड़ा हुआ है। बारिश के मौसम में लंबे समय तक स्टॉक रखने से सामग्री और अधिक खराब होने की आशंका जताई जा रही है।

व्यापारी का आरोप है कि एक्सपायरी माल की जानकारी गोदाम प्रबंधक एवं संबंधित अधिकारियों को कई बार दी गई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। अधिकारियों द्वारा केवल आश्वासन दिया गया, जबकि न तो माल वापस लिया गया और न ही नया स्टॉक उपलब्ध कराया गया। आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने भी ऐसे माल को स्वीकार करने से इनकार कर दिया है।

यह भी आशंका व्यक्त की गई है कि नए महीने के वितरण के दौरान लाभार्थियों से अंगूठा लगवाकर रिकॉर्ड में वितरण दिखाया जा सकता है, जबकि वास्तविक रूप से एक्सपायरी सामग्री का निस्तारण नहीं हुआ है। यदि ऐसा हुआ तो गर्भवती महिलाओं और धात्री माताओं के स्वास्थ्य के साथ गंभीर खिलवाड़ हो सकता है।

दुकानदार ने दावा किया है कि यह एक्सपायरी स्टॉक सीधे सरकारी गोदाम से भेजा गया था और व्यापारियों के पास इसे स्वीकार करने के अलावा कोई विकल्प नहीं होता। माल लौटाने का प्रयास करने पर भी संबंधित अधिकारी उसे वापस लेने से इनकार कर देते हैं।

बताया जा रहा है कि पांडेसरा क्षेत्र की 25 से अधिक आंगनवाड़ियों में भी एक्सपायरी डेट वाली चना-दाल पहुंची है। इस पूरे मामले को गंभीर प्रशासनिक लापरवाही बताते हुए दोषी अधिकारियों एवं आपूर्तिकर्ताओं के विरुद्ध निष्पक्ष जांच कर कड़ी कार्रवाई करने तथा प्रभावित स्टॉक को तत्काल वापस लेकर सुरक्षित एवं गुणवत्ता युक्त खाद्यान्न उपलब्ध कराने की मांग की गई है।

टी एन न्यूज़ 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    3, 4 और 5 अक्टूबर को सजेगा 18वां संस्करण, देश-दुनिया के 250 से अधिक प्रदर्शक होंगे शामिल

    अर्जुन रौतेला आगरा। जूता उद्योग के महाकुंभ के रूप में विख्यात लेदर, फुटवियर कंपोनेंट्स एवं टेक्नोलॉजी फेयर ‘मीट एट आगरा’ के 18वें संस्करण की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा…

    जनकपुरी महोत्सव की तैयारियां तेज, 1 से 10 अक्टूबर तक होंगे भव्य आयोजन

    अर्जुन रौतेला आगरा। जनकपुरी महोत्सव आयोजन समिति-2026 की बैठक शनिवार को शास्त्रीपुरम स्थित दिव्या रिसोर्ट में आयोजित हुई। बैठक का शुभारंभ सीता-राम के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के साथ…

    Leave a Reply