गुजरात के मुख्यमंत्री श्री भूपेन्द्र पटेल जी ने++++++++

गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट

गुजरात में राशन वितरण व्यवस्था होगी पूरी तरह डिजिटल, ई-रुपया स्मार्ट कूपन से मिलेगा राशन

गांधीनगर, 5 अगस्त। गुजरात सरकार ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) को अधिक पारदर्शी, सुरक्षित और आधुनिक बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए ई-रुपया (CBDC) आधारित स्मार्ट कूपन प्रणाली लागू करने का निर्णय लिया है। इस नई व्यवस्था का लाभ राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) के तहत राशन प्राप्त करने वाले लाभार्थियों को मिलेगा।

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा लागू की जा रही इस व्यवस्था के तहत लाभार्थियों के डिजिटल वॉलेट में उनके हिस्से के राशन का स्मार्ट कूपन सीधे भेजा जाएगा। स्मार्टफोन उपयोगकर्ता क्यूआर कोड स्कैन कर राशन प्राप्त कर सकेंगे, जबकि फीचर फोन उपयोगकर्ता एसएमएस के माध्यम से प्राप्त सत्यापन कोड दिखाकर अपना राशन ले सकेंगे।

सरकार का कहना है कि इस नई डिजिटल प्रणाली से राशन वितरण प्रक्रिया अधिक पारदर्शी, तेज, सुरक्षित और सुविधाजनक बनेगी। साथ ही कागजी प्रक्रिया में कमी आएगी, वितरण व्यवस्था में दक्षता बढ़ेगी तथा पात्र लाभार्थियों तक उनके हिस्से का राशन अधिक सरलता और समयबद्ध तरीके से पहुंच सकेगा।

राज्य सरकार के अनुसार, ई-रुपया आधारित स्मार्ट कूपन प्रणाली डिजिटल गवर्नेंस को मजबूत करने और जनकल्याणकारी योजनाओं को तकनीक के माध्यम से अधिक प्रभावी एवं पारदर्शी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। यह व्यवस्था सार्वजनिक वितरण प्रणाली में तकनीकी नवाचार को बढ़ावा देने के साथ-साथ लाभार्थियों के लिए बेहतर और सुगम सेवाएं सुनिश्चित करेगी।

टी एन न्यूज़ 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    न्यूज़ 24 के वरिष्ठ पत्रकार गरिमा सिंह ने दिया इस्तीफा++++++++

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट वरिष्ठ पत्रकार गरिमा सिंह के इस्तीफे और बयान से पत्रकारिता की स्वतंत्रता पर छिड़ी बहस नई दिल्ली। वरिष्ठ पत्रकार गरिमा सिंह द्वारा समाचार…

    गुजरात प्रदेश सुरत शहर के नानपुरा स्थित राम कृष्णा हॉल में आयोजित++++++++

    गुजरात प्रदेश हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट जायंट्स वेलफेयर फाउंडेशन के फेडरेशन-3 द्वारा ‘अवार्ड फेलिसिटेशन-2026’ का भव्य आयोजन, विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं का हुआ सम्मान सूरत, 5 अगस्त। जायंट्स…

    Leave a Reply