खेरली थाना पुलिस ने मधुमक्खी के बक्सों की चोरी करने वाला एक आरोपी गिरफ्तार 6 बक्से व एक मधुमक्खी छत्ता किया बरामद

रिपोर्टर:सत्यवीर सैन

खेरली (अलवर)

खेरली थाना पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए मधुमक्खी के बक्से एवं मधुमक्खी के छत्ते चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है
थानाधिकारी शिवराम सिंह ने बताया दिनांक 16 सितंबर 2021 को परवेज आलम पुत्र खालिद जाति मुसलमान उम्र 25 साल निवासी चक फाजलपुर थाना कुर्लखी तहसील बिलारी जिला मुरादाबाद वर्तमान निवासी सौंखर थाना खेड़ली जिला अलवर ने रिपोर्ट पेश की
कि मैं दिनांक 8 सितंबर 2021 को अपने गांव गया हुआ था मेरा मधुमक्खी पालन का काम गांव सौंखर में स्थित है वहां पर करीबन 150 डब्बे मधुमक्खी के मय शहद के रखे हुए थे जिनकी लागत करीब 6 लाख रुपए की है वो चोरी हो गए और विनोद के 7 डिब्बे व एक हजार मधुमक्खी के छत्ते उदयपुरा कटहैड़ा से रात्रि के समय चोर चोरी कर ले गए जिसमें प्रकरण दर्ज कर एवं टीम गठित कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया
गठित टीम द्वारा मधुमक्खी के डिब्बों की चोरी के संबंध में आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे चैक किए एवं संदिग्धों से पूछताछ की गई व मधुमक्खी पालनकर्ताओं से भी पूछताछ की गई जिसमें संदिग्ध आरोपी अभिषेक पुत्र महेश चंद्र जाति ब्राह्मण उम्र 23 साल निवासी वार्ड नंबर 11 कजौड़ी मोहल्ला थाना खेरली जिला अलवर को दस्तयाब कर तफ्तीश की गई जिसमें आरोपी के द्वारा बताए हुए 6 मधुमक्खी बॉक्स व एक छत्ते को बरामद किया आरोपी के साथ मिले हुए अन्य साथियों के बारे में भी अनुसंधान जारी है

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    श्रीराम-जानकी की भव्य झांकी ने मोहा मन, जयकारों से गूंजा नगर ।

    ।। कोसी कलां ।। श्रीराम-जानकी की भव्य झांकी ने मोहा मन, जयकारों से गूंजा नगर कोसीकलां (मथुरा)। एंकर – उत्सव नगरी कोसीकलां में श्रीरामलीला महोत्सव के अंतर्गत शनिवार देर शाम…

    रामलीला में गूंजी जय श्रीराम की गूंज, खर-दूषण वध का मंचन।

    ।। कोसी कलां ।। रामलीला में गूंजी जय श्रीराम की गूंज, खर-दूषण वध का मंचन। कोसीकलां की ऐतिहासिक रामलीला महोत्सव के अंतर्गत शुक्रवार को भगवान श्रीराम, माता जानकी और लक्ष्मण…

    Leave a Reply