भगवान श्री राम लड़ेंगे चुनाव 2024 भाजपा के साथ मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम, लोकसभा का लडेंगे चुनाव

Lok Sabha Election 2024: यूपी की इस सीट से चुनाव लड़ेंगे रामायण के ‘राम’ अरुण गोविल, बीजेपी की दूसरी लिस्ट में आएगा नाम ?

UP Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए जल्द ही तारीखों का एलान हो जाएगा. वहीं इस चुनाव में सभी की नजर उत्तर प्रदेश की 80 सीटों पर हैं और सत्ताधारी पार्टी बीजेपी ने इस चुनाव के लिए अपनी पहली लिस्ट में 51 उम्मीदवारों के नाम का एलान कर दिया है. इसके साथ ही माना जा रहा है कि बीजेपी की दूसरी लिस्ट में कई मौजूदा सांसदों के नाम कट सकते हैं, जिसमें मेरठ लोकसभा सीट भी शामिल है. सूत्रों के अनुसार बीजेपी मेरठ से राजेंद्र अग्रवाल का नाम काटकर किसी सेलिब्रिटी को इस सीट से चुनाव लड़ा सकती है. जिसमें रामायण के राम अरुण गोविल का नाम सामने आ रहा.

मेरठ में बीजेपी नए चेहरे को मौका दे सकती है और इसका जल्द ही एलान हो जाएगा. सूत्रों की मानें तो बीजेपी अग्रवाल समाज के ही प्रत्याशी पर दांव लगाएगी, जिसके लिए वह रामायण में राम का किरदार निभाकर लोगों के दिलों में जगह बनाने वाले अरुण गोविल को टिकट दे सकती है. माना जा रहा है कि बीजेपी की दूसरी लिस्ट में अरुण गोविल का नाम आ सकता है. हालांकि मेरठ सीट पर कई दावेदारों के नाम सामने आ रहे हैं, लेकिन अब पार्टी को तय करना है कि वह किस उम्मीदवार पर दांव लगाएगी.

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    महाराष्ट्र की धरती पर पहली बार ‘कर्वी ग्लैमर’ का भव्य आयोजन मिस्टर-मिस-मिसेज इंडिया प्लस साइज ब्यूटी पेजेंट 2026 (सीज़न 2) का ग्रैंड फिनाले संपन्न

    महाराष्ट्र की धरती पर पहली बार ‘कर्वी ग्लैमर’ का भव्य आयोजन   मिस्टर-मिस-मिसेज इंडिया प्लस साइज ब्यूटी पेजेंट 2026 (सीज़न 2) का ग्रैंड फिनाले संपन्न दै. मुंबई हलचल के संपादक…

    जवा में तहसीलदार की अनदेखी से कब्जा बरकरार

    Leave a Reply