रमणरेती आश्रम में गुलाल और फूलों से खेली गई ब्रज की पहली होली, भक्त हुए भाव विभोर।

*रमणरेती आश्रम में गुलाल और फूलों से खेली गई ब्रज की पहली होली, भक्त हुए भाव विभोर।*

*महावन।* बसंत पंचमी के आगमन के साथ ही भगवान श्री कृष्ण की जन्म स्थली मथुरा में होली का आयोजन शुरू हो जाता है।
गुरुवार को मथुरा के महावन में स्थित रमणरेती आश्रम में होली के फाग महोत्सव के उत्सव का आयोजन बहुत ही धूम-धाम से किया गया।
इस दौरान रमणरेती आश्रम में दूर-दूर से पहुंचे श्रद्धालु भक्तों ने भी होली का खूब आनंद लिया। और होली के भजनों पर श्रद्धालु जमकर नाचे।
इस दौरान रमणरेती आश्रम में होली को भव्य बनाने के लिए बाहर से आए कलाकारों ने होली के भजनों का गायन कर वहां मौजूद श्रद्धालु भक्तों का मनमोह लिया।
वहीं ब्रज की पहली होली को भव्य और आकर्षक बनाने के लिए 11 कुंटल फूलों का इंतजाम किया गया था।
रमणरेती आश्रम में गुलाल और फूलों से खेली गई होली में दिल्ली, पंजाब, गुजरात, मध्य प्रदेश और बिहार तक के श्रद्धालु भक्तों ने ठाकुर श्री राधा कृष्ण के स्वरूपों के साथ जमकर फूलों और गुलाल से होली खेली।
इस दौरान रंगीला गुलाल भक्तों के ऊपर उडाया गया तो भक्तों में उत्साह छा गया और खुशी से गदगद हो गए।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    सत्यम विद्या मंदिर में धूमधाम से मनाया गया वार्षिक उत्सव, बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन।

    सत्यम विद्या मंदिर में धूमधाम से मनाया गया वार्षिक उत्सव, बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन। कोसी कलां। कोसी कलां क्षेत्र के शालीमार रोड स्थित सत्यम विद्या मंदिर में वार्षिक…

    सूरत में फागुन एकादशी पर गूंजा भव्य भक्ति संगीता, भक्ति में डूबे श्रद्धालु

    सूरत में फागुन एकादशी पर गूंजा भव्य भक्ति संगीता, भक्ति में डूबे श्रद्धालु   सूरत। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी फागुन एकादशी के पावन पर्व पर सूरत शहर…

    Leave a Reply