आगरा संवादाता अर्जुन रौतेला। खुद को विश्व की सबसे बड़ी पार्टी कहने वाली भारतीय जनता पार्टी के घोषित प्रत्याशियों का विरोध रोकने से भी नहीं रुक रहा है, ऐसे में जमीन से जुड़े भाजपा कार्यकर्ताओं को जनता ने अपना प्रत्याशी घोषित करते हुए चुनाव में आने की पेशकश कर दी। जनता जनार्दन के आदेश को मानते हुए आगरा जिले की फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक चौधरी बाबूलाल के पुत्र डॉ. रामेश्वर चौधरी ने पार्टी प्रत्याशी के सामने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में पर्चा भरा, यह सभी क्रिया कलाप भाजपा आलाकमान को पसंद नहीं आया, जिसके कारण फतेहपुर सीकरी लोकसभा से निर्दलीय प्रत्याशी रामेश्वर चौधरी को भाजपा ने किया निष्कासित।

प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने पत्र जारी करते हुए लिखा है कि पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते किया है पार्टी से निष्कासित।
भाजपा से फतेहपुर सीकरी विधायक बाबू लाल ने राजकुमार चाहर को हटाने और किसी भी अन्य को टिकट देने की मांग की थी।
Updated Video





Subscribe to my channel





