मातृ दिवस पर रेनबो स्कूल में विविध कार्यक्रम

आजमगढ़ 11 मई 2024
आज शनिवार को रेनबो नेशनल स्कूल भीमबर रोड, अकबरपुर बिलरियागंज स्थित प्रांगण में मातृ दिवस कार्यक्रम बड़ी भव्यता के साथ मनाया गया | कार्यक्रम का प्रारम्भ विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती प्रियंका त्रिपाठी जी ने भारत माँ की फोटो के सामने दीप प्रज्जवलित कर किया | उसके पश्चात छात्र – छत्राओं ने नृत्य व नाटक जैसे कार्यक्रमों (दुनिया है माँ के गोदी में, आई लव माई मम्मी, माँ एक योद्धा, तेरी उंगली पकड़ के चला) में बढ़ – चढ़ कर भाग लिया | इसी के साथ सभी माताओं ने भी मातृ दिवस के अवसर पर विद्यालय में आयोजित कई प्रकार के खेल जैसे पेपर पेन, ब्लाइंड फोल्ड, टू फॉलो जिग – जैग लाइन, टू ब्लो द कप, पुट बिंदी इन राइट इत्यादि जैसे खेलों में बढ़ – चढ़ कर हिस्सा लिया | विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती प्रियंका त्रिपाठी जी ने सभी माताओं को आभार ब्यक्त करते हुए कहा की यहाँ मौजूद सभी माताओं को मैं प्रणाम करती हूँ ! माँ वो शक्ति है, जो कुछ भी कर सकती है | इसी के साथ कार्यक्रम का समापन करतें हुए विद्यालय की कोआर्डिनेटर मैंम ने सभी आदरणीय माताओं का आभार व्यक्त किया |

ब्यूरो प्रमुख
आदित्य नारायण वर्मा

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    गुजरात प्रदेश किसानों को मिला+++++++

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी की खास रिपोर्ट श्री पाल भाई आंबलिया के संघर्ष से किसानों को मिला न्याय, बिजली कंपनी ने शुरू किया टावर मुआवजा भुगतान हड़वद तालुका के सापकड़ा…

    सड़क दुर्घटना मामलो में पीड़ितों को मिलेगी बड़ी राहत

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी की खास रिपोर्ट सड़क दुर्घटना मामलों में पीड़ितों को मिलेगी बड़ी राहत, पुलिस को FIR, FSL एवं PM रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश गांधीनगर, सड़क दुर्घटना…

    Leave a Reply