गर्मियों में बेजुबान पशु-पक्षियों का रखें ध्यान,श्री बांके बिहारी एजुकेशनल सोसायटी

गर्मियों में बेजुबान पशु-पक्षियों का रखें ध्यान,श्री बांके बिहारी एजुकेशनल सोसायटी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में एमएलसी विजय शिवहरे ने रखे अपने विचार

आगरा। श्री बांके बिहारी एजुकेशनल सोसाइटी द्वारा समाजसेवी स्वर्गीय प्रवीन सारस्वत की पुण्य स्मृति पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में मानव प्याऊ और बेजुबान पशु पक्षियों के लिए पात्र रखकर कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य विजय शिवहरे द्वारा किया गया।मुख्य अतिथि एमएलसी विजय शिवहरे ने श्री बाँके बिहारी एजुकेशनल सोसाइटी के इस कार्य की सरहाना करते हुए कहा कि बेज़ुबानों को उनके पोषण की आवश्यकताओं के अनुसार उचित आहार भी प्रदान किया जाना चाहिए।गर्मियों में पशुओं और पक्षियों को खिलाने वाला भोजन ठंडा होना चाहिए ताकि वे अधिक उचित तापमान पर बने रहें।
इसके अलावा,पशुओं को गर्मियों में अधिक ध्यान देना चाहिए, जैसे कि उन्हें ठंडा और छायांकित स्थान प्रदान करना,ताकि वे अधिक संतुलित तापमान पर बने रहें और उनका स्वास्थ्य बना रहे।संस्था कई वर्षों से निरंतर समाज के लिए कार्य कर रहे है।संस्था अध्यक्ष डॉ मदन मोहन शर्मा ने कहा कि गर्मी के मौसम में पशुओं और पक्षियों को पानी पिलाना और खिलाना विशेष महत्वपूर्ण होता है। गर्मी के दौरान, पशुओं को अधिक पानी की आवश्यकता होती है,क्योंकि वे तापमान के बढ़ने से जल्दी से डिहाइड्रेट हो जाते हैं।पानी उनके शारीरिक स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है और उन्हें ठंडा पानी पिलाने से गर्मी की छुट्टी मिलती है। संस्था की कोशिश रहती है युवा अध्यक्ष नकुल सारस्वत ने कहा कि बेजुबां जानवर गाय,बंदर,कुत्ते और पक्षियों,साथ ही पर्यावरण का ध्यान रखते हुए वरिष्ठ समाजसेवी विकास भारद्वाज में पेड़ पौधे लगाना और यमुना नदी को साफ करने का संकल्प लिया और निरंतर कार्य करते हैँ। मुख्य रूप से महंत रावली मंदिर अभिषेक पाराशर,रघुपंडित,भूपेंद्र सारस्वत,गब्बर राजपूत,पवन कुमार मिश्रा,अरुण श्रीवास्तव,सुषमा जैन पूर्व पार्षद,अनामिका मिश्रा,सोमा सिंह,विपिन रावत, अशोक चौधरी,हिमांशु राठौर,अजीज खान,मनोज कुलश्रेष्ठ, अजय चौधरी,अंकित शर्मा,अनुराग सिंह, मनीष गौतम, अतिथियों को धन्यवाद संरक्षक सुशील सारस्वत,सुषमा सारस्वत ने दिया आबिद भाई ने ब्याऊ की जिम्मेदारी ली।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    एमबीडी कॉलेज दूरा में शरद पूर्णिमा व वाल्मीकि जयंती पर कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित

    पारंपरिक खेलों से जुड़कर ही युवा रख सकते हैं संस्कृति को जीवंत: डॉ. भूरी सिंह विद्यार्थियों को खेल और शारीरिक विकास के प्रति जागरूक करने का प्रयास फतेहपुर सीकरी (दूरा)।…

    श्रीराम-जानकी की भव्य झांकी ने मोहा मन, जयकारों से गूंजा नगर ।

    ।। कोसी कलां ।। श्रीराम-जानकी की भव्य झांकी ने मोहा मन, जयकारों से गूंजा नगर कोसीकलां (मथुरा)। एंकर – उत्सव नगरी कोसीकलां में श्रीरामलीला महोत्सव के अंतर्गत शनिवार देर शाम…

    Leave a Reply