रोमसन्स चैरिटेबल सोसायटी ने लॉयर्स कॉलोनी में आरओ प्लांट सहित प्याऊ (आरओ वाटर) का किया शुभारंभ

*सैकड़ों राहगीरों व आमजनों को मिलने लगा शुद्ध शीतल पेयजल*

*रोमसन्स चैरिटेबल सोसायटी ने लॉयर्स कॉलोनी में आरओ प्लांट सहित प्याऊ (आरओ वाटर) का किया शुभारंभ*

लॉयर्स कॉलोनी के आसपास भीषण गर्मी में शीतल जल के अभाव को देखते हुए रोमसन्स चैरिटेबल सोसायटी ने कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व के अंतर्गत नेक पहल करते हुए लोकहित में शनिवार को स्वच्छ एवं शीतल जल की नियमित और अबाध आपूर्ति के लिए आरओ वाटर प्लांट लगाकर प्याऊ का शुभारंभ किया।
भीषण गर्मी में जब सैंकड़ों राहगीरों व आमजनों को शुद्ध शीतल पेयजल से राहत मिली तो उन्होंने रोमसन्स ग्रुप की इस नेक पहल की मुक्त कंठ से सराहना की।
इस अवसर पर रोमसन्स ग्रुप के चेयरमैन विजय कुमार खन्ना, मैनेजिंग डायरेक्टर किशोर नारायण खन्ना, ज्वाइंट मैनेजिंग डायरेक्टर ललित नारायण खन्ना, डायरेक्टर विकास खन्ना, नीरज खन्ना, सौरभ खन्ना, रोहित खन्ना, लक्ष्य खन्ना और रिटायर्ड कैप्टन विजय यादव प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
चेयरमैन विजय कुमार खन्ना ने बताया कि हमारी कंपनी व चैरिटेबल सोसायटी कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी के तहत समय-समय पर जगह-जगह जाकर लोकहित के कार्य आवश्यकतानुसार करवाती रहती है। इससे पूर्व हमारी संस्था ने रामबाग चौराहे और नुनिहाई क्षेत्र में इसी तरह की प्याऊ का शुभारंभ किया था। जन सेवा का यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा क्योंकि गर्मी के मौसम में जल सेवा से बढ़कर और कोई पुण्य कार्य नहीं है।
मैनेजिंग डायरेक्टर किशोर नारायण खन्ना ने बताया कि इस क्षेत्र में आरओ वाटर व शीतल जल की कोई व्यवस्था नहीं थी। इसे देखते हुए हमारी सोसायटी की तरफ से यह नेक पहल की गई है ताकि भीषण गर्मी से हर खास-ओ-आम को राहत मिल सके।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    एम. बी. डी. कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस, सरदार पटेल को दी श्रद्धांजलि

    फतेहपुर सीकरी/दूरा। श्री मरुबाई गाँव देवी कन्याशाला समिति द्वारा संचालित एम. बी. डी. कॉलेज, दूरा में भूरी सिंह उर्फ अब्दुल जब्बार के नेतृत्व में आज ‘लौह पुरुष’ सरदार वल्लभभाई पटेल…

    एमबीडी कॉलेज दूरा में शरद पूर्णिमा व वाल्मीकि जयंती पर कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित

    पारंपरिक खेलों से जुड़कर ही युवा रख सकते हैं संस्कृति को जीवंत: डॉ. भूरी सिंह विद्यार्थियों को खेल और शारीरिक विकास के प्रति जागरूक करने का प्रयास फतेहपुर सीकरी (दूरा)।…

    Leave a Reply