फिरोजाबाद सड़क हादसे में तीन की मौत, 7 घायल: रोडवेज बस ने ब्रीजा कार और ऑटो में मारी टक्कर

फिरोजाबाद सड़क हादसे में तीन की मौत, 7 घायल: रोडवेज बस ने ब्रीजा कार और ऑटो में मारी टक्कर

फिरोजाबाद। थाना रजावली क्षेत्र के एटा रोड पर तेज रफ्तार रोडवेज बस में ब्रीजा कार और ऑटो में टक्कर मार दी। इस हादसे में एक महिला और बालक सहित तीन लोगों की मौत हो गई जबकि 7 लोग घायल हुए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया है। वहीं, शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
शनिवार दोपहर एक रोडवेज बस एटा से आगरा की तरफ जा रही थी। तभी थाना रजावली क्षेत्र के अदिति गार्डन मैरिज होम के सामने रोडवेज बस ने एक ब्रीजा कार और ऑटो में टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए। वहीं, कार भी क्षतिग्रस्त हो गई जबकि रोडवेज बस चालक मौके से फरार हो गया। इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 7 लोग घायल हुए हैं। इस हादसे के दौरान एटा रोड पर जाम के हालात बन गए। मौके पर सीओ अनिवेश कुमार, इंस्पेक्टर उमेश कुमार शर्मा पुलिस फोर्स के साथ पहुंच गए। वहीं, कुछ देर बाद एसपी सिटी सर्वेश कुमार मिश्रा भी पहुंच गए। जिन्होंने घायलों को अस्पताल भिजवाया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    फतेहपुर सीकरी में भाजपा की महिला जनआक्रोश पदयात्रा, बड़ी संख्या में महिलाओं की भागीदारी

    रिपोर्टर – दिलशाद अहमद फतेहपुर सीकरी  फतेहपुर सीकरी। विकासखंड क्षेत्र के बस स्टैंड से भारतीय जनता पार्टी द्वारा महिला जनआक्रोश पदयात्रा का आयोजन किया गया। इस पदयात्रा में क्षेत्र की…

    बहराइच * झोलाछाप डाक्टर के द्वारा गलत इंजेक्शन लगाने से युवक की मौत परिजनों का आरोप * मनोज त्रिपाठी.

    खैरीघाट थाना क्षेत्र के पिपरीमाफी गांव में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितिथियों मे मौत हो गई जिमींदार गुप्ता उम्र ( 35 ) पुत्र नारायण गुप्ता के परिजनों ने बताया कि…

    Leave a Reply