खंडहर में छात्रा से दुष्कर्म, अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज

फतेहपुर सीकरी कस्बा क्षेत्र में शनिवार दोपहर एक छात्रा के साथ कथित दुष्कर्म की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, छात्रा स्मारक क्षेत्र के पीछे स्थित एक निर्जन स्थान पर गई थी, जहां दो युवकों द्वारा उसके साथ जबरदस्ती किए जाने का आरोप है। बताया जा रहा है कि एक युवक ने वारदात को अंजाम दिया, जबकि दूसरा निगरानी करता रहा।
घटना से आहत छात्रा ने स्थानीय थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।


पुलिस के अनुसार, पीड़िता द्वारा बताए गए हुलिए के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है। संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है ताकि जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जा सके।
इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद वीर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार प्रयास कर रही है।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोप में मुकदमा दर्ज, जांच शुरू

      फतेहपुर सीकरी। थाना फतेहपुर सीकरी पुलिस ने नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोप में एक युवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस…

    फतेहपुर सीकरी के शाही तालाब में मिला अज्ञात युवक का शव

    फतेहपुर सीकरी के स्मारक क्षेत्र स्थित प्राचीन शाही तालाब में मंगलवार सुबह एक अज्ञात युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर…

    Leave a Reply