चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाशों में धाएं धाएं, गढ़ पुलिस की जवाबी कार्रवाही में दो बदमाश घायलावस्था में गिरफ्तार

चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाशों में धाएं धाएं, गढ़ पुलि की जवाबी कार्रवाही में दो बदमाश घायलावस्था में गिरफ्तार

हापुड़: हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर पुलिस की चेकिंग के दौरान झड़ीना नहर पटरी पर बदमाशों से हुई मुठभेड़। जवाबी कार्यवाही में 02 बदमाश घायलावस्था में गिरफ्तार। जिनके कब्जे से अवैध असलहा मय जिंदा/खोखा कारतूस, चोरी के लगभग 02 कुंतल विद्युत तार, तार चोरी करने के उपकरण व घटना में प्रयुक्त पिकअप गाड़ी बरामद।प्रारम्भिक पूछताछ में गिरफ्तार/घायल बदमाशों ने अपना नाम सुंदर पुत्र चंदी सिंह निवासी ग्राम नगला आलमपुर थाना खानपुर जनपद बुलंदशहर व इस्लाम पुत्र साबुद्दीन निवासी सुनाई थाना अनूपशहर जनपद बुलंदशहर बताया है।गिरफ्तार/घायल अभियुक्त सुरेंद्र उपरोक्त थाना खानपुर जनपद बुलंदशहर से हिस्ट्रीशीटर अपराधी है। गिरफ्तार/घायल बदमाशों के अन्य साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए हैं, जिनकी गिरफ्तारी हेतु कॉम्बिंग की जा रही है। गिरफ्तार बदमाशों पर जनपद बुलंदशहर, अमरोहा व हापुड़ में हत्या का प्रयास, विद्युत अधिनियम, चोरी, लूट, गैंगस्टर व आर्म्स एक्ट आदि से संबंधित करीब 05 दर्जन अभियोग पंजीकृत हैं। घायल बदमाशों को उपचार हेतु अस्पताल भिजवा दिया गया है एवं अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    आगरा के नामी हॉस्पिटल में बच्चा बदलने का आरोप

    डीसीपी से शिकायत, दंपति बोले-पहले बताया लड़का, बाद में लड़की दे दी; डीएनए टेस्ट की मांग आगरा के एक नामी हॉस्पिटल पर नवजात बच्चा बदलने का आरोप है। पीड़ित दंपति…

    कागज़ी फर्म बनाकर करोड़ों की टैक्स चोरी, 5.07 करोड़ की फर्जी आईटीसी का भंडाफोड़

    रिपोर्टर – दिलशाद अहमद फतेहपुर सीकरी  आगरा में राज्य कर विभाग की जांच के दौरान इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) से जुड़ा एक बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। जांच में खुलासा हुआ…

    Leave a Reply