एनजीओ हेल्पिंग हैंड फाउंडेशन ने प्रो. बघेल के जन्मदिन पर लगाया रक्तदान शिविर

आगरा संवादाता अर्जुन रौतेला। एनजीओ हेल्पिंग हैंड फाउंडेशन ने आज दिनांक 21 जून 2024 को भारत सरकार में केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल के जन्मदिन के उपलक्ष में रक्तदान महादान के कैंप का आयोजन किया।

अपने सालभर के क्रिया कलापो में एनजीओ की ओर से चार से पांच बार रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता है, जिसमें देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा अपने आगरा शहर के सांसद कैबिनेट मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल के जन्मदिन के उपलक्ष्य में प्रतिवर्ष रक्तदान महादान स्वास्थ्य शिविर का आयोजन करते हैंसी श्रृंखला में आज हमारे आगरा शहर के सांसद एवं कैबिनेट राज्य मंत्री डॉक्टर एस.पी. सिंह बघेल के जन्मदिन के अवसर पर एनजीओ हेल्पिंग हैंड फाउंडेशन ने रक्तदान शिविर का आयोजन किया।

उनके 64 में जन्मदिन पर एनजीओ की ओर से 64 यूनिट रक्तदान लाइफ लाइन ब्लड बैंक में किया गया। जिन्होंने रक्त दान किया उनके नाम इस प्रकार है संतोष कुमार अग्रवाल, हेमेंद्र प्रजापति (पार्षद), आकांक्षा, अंजू, हर्ष, यशिका आयुषी हर्षित प्रतियुल, डॉ. सीमा सदाना, रिचा गोयल, डॉ हरवीर सिंह चौहान, डॉ एकता एनल गुप्ता आदि तकरीबन 64 लोगों ने अपना रक्तदान देकर मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल के जन्मदिन को सार्थक बनाया।
डॉक्टर प्रोफेसर कैलाश सरस्वती मंत्री को गुलदस्ता देकर जन्मदिन की बधाई दी।

एनजीओ हेल्पिंग हैंड फाउंडेशन की अध्यक्ष सुमन सुराणा ने बताया कि प्रत्येक स्वस्थ मनुष्य को रक्तदान समय समय पर करते रहना चाहिए, जिससे खुद भी स्वस्थ रहा जाए और दूसरों की जान भी बचाई जा सके।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • अर्जुन रौतेला आगरा

    रंग लाती है हिना पत्थर से पिस जाने के बाद। सुर्ख रूह होता है इंसान ठोकरें खाने के बाद।। मेहंदी का रंग प्राप्त करने के लिए उसको पत्थर पर पिसा जाता है, तब लोग उसकी तरफ आकर्षित होते हैं, ठीक उसी तरह मनुष्य जो जितना "दर्द अथवा कठिन कर्म" करता है, लोग उसी की तरफ आकर्षित होते हैं।

    Related Posts

    आगरा कॉलेज, आगरा में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का भव्य आयोजन सम्पन्न

    अर्जुन रौतेला आगरा। आज दिनांक 17 मार्च 2026 को आगरा कॉलेज, आगरा में प्राचार्य प्रो. सी. के. गौतम की अध्यक्षता में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का भव्य एवं प्रेरणादायक आयोजन सम्पन्न…

    पिछली मानसून के दौरान जनता में उठे सड़क-रास्तों तथा उनकी गुणवत्ता संबंधी मुद्दे की जांच के लिए मुख्यमंत्री स्तर पर गठित हाई-लेवल कमेटी की रिपोर्ट में बीलीमोरा नगरपालिका में साबित हुए भ्रष्टाचार पर विभागीय आदेशों का पालन न होने तथा भ्रष्ट अधिकारियों को क्लीन चिट दिए जाने के मामले में तत्काल जांच कर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग करते हुए गुजरात प्रदेश कांग्रेस महा मंत्री श्री दर्शन कुमार ए नायक

    गुजरात प्रदेश के बीलीमोरा नगर पालिका में सड़क निर्माण कार्यों की गुणवत्ता में पाए गए भ्रष्टाचार के संबंध में कार्रवाई की मांग करते हुए गुजरात प्रदेश कांग्रेस महा मंत्री श्री…

    Leave a Reply