खून से लथपथ शव पेड़ से लटका

 

*किरावली थाना क्षेत्र में खून से लथपथ शव पेड़ से लटका मिला–*

थाना किरावली क्षेत्र के अंतर्गत गांव घड़ी विचित्रा में सुबह तड़के एक युवक का शव खून से लथपथ पेड़ से लटका मिला। शव को देखते हुए गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम और फोरेंसिक टीम ने बॉडी को पेड़ से उतारकर साक्ष्य जुटाए। इस बीच घटनास्थल पर डीसीपी सोनम कुमार और एसीपी पूनम सिरोही भी मौके पर पहुंचे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र में गांव घड़ी विचित्रा में सोमवार सुबह तड़के ग्रामीण अपने खेतों पर गए हुए थे। तो गांव के ही एक युवक राधेश्याम को खून से लथपथ एक शव को पेड़ से लड़का दिखाई दिया। उसने दौड़कर गांव में इस घटना की सूचना दी। सूचना पर परिजन और ग्रामीण दौड़ पड़े। वहीं परिजनों ने बताया कि किसी से कोई बात विवाद नहीं था। सब कुछ सामान्य था। सुबह देखा गया तो मृतक की साइकिल घटनास्थल से दूर पाई गई। हाथ की नसें कटी हुई थी। जिससे काफी खून बह रहा था। पास से ही घास काटने की दरांती भी बॉडी के नीचे पड़ी हुई थी। परिजनों ने कहा कि किसी ने मारकर पेट से लटकाया गया है। वहीं फॉरेंसिक टीम हर पहलू से जांच कर रही है। बता दें कि मृतक के दो लड़के और एक लड़की थी। तीनों ही बच्चों की शादी हो गई थी। वहीं घटना से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। इसके अलावा बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए आगरा भेज दिया गया है। परिजनों को जरूरी जानकारी के लिए पुलिस थाने ले गई। वहीं पुलिस का कहना है कि मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है घटना की गहनता से जांच की जा रही है।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र भाई मोदी जी की आत्मनिर्भर भारत विजन को लेकर सी ए आई टी की बड़ी पहल दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय राजपूतों के साथ विशेष बैठक सम्पन्न

    // भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र भाई मोदी जी के ‘आत्मनिर्भर भारत’ विजन को लेकर C A I T की बड़ी पहल; दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय राजदूतों के साथ विशेष बैठक*सम्पन्न…

    गुजरात प्रदेश सुरत शहर के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवम् पुर्व नगर सेवक श्री असलम भाई सायकल वाला ने गुजरात एंटी करप्शन ब्यूरो पर लगाए गंभीर आरोप

    गुजरात प्रदेश के सूरत महानगरपालिका के सेंट्रल जोन (लिंबायत) में भाजपा के सीधे आशीर्वाद से बेखौफ भ्रष्टाचार करने वाले कार्यपालक इंजीनियर विपुल गणेशवाला को हाल ही में एसीबी ट्रैप में…

    Leave a Reply