जब्त खाद्य पदार्थों की नीलामी 2 जुलाई को, अपर जिला अधिकारी

जब्त खाद्य पदार्थों की नीलामी 2 जुलाई को, अपर जिला अधिकारी


हापुड: हापुड़ के उप जिलाधिकारी संदीप कुमार ने सर्वसाधारण को सूचित करते हुए बताया है कि माननीय न्यायालय अपर जिलाधिकारी वित्त राजस्व द्वारा पारित आदेशों के अनुपालन में आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के अंतर्गत लगभग 50.50 कुंतल गेहूं, लगभग 816.50 कुंतल चावल, 19 कट्टे जूट (खाली) एवं 19 प्लास्टिक कट्टे (खाली) को राज्य सरकार के पक्ष में जब्त करने के निर्देश दिए गए हैं। जिसकी नीलामी सुनिश्चित करते हुए धनराज कोषागार में जमा की जानी है। कुल बरामद खादान की नीलामी कराए जाने हेतु 2 जुलाई 2024 को समय 12:00 बजे अपराह्न निर्धारित किया गया है अतः इच्छुक व्यक्ति इस खदान को जो विपणन निरीक्षक हापुड़ की अभिरक्षा में है संबंधित सुपुर्दगार से संपर्क स्थापित कर उसे देखकर दिनांक जो 2 जुलाई 2024 को अपराह्न 12:00 सिंभावली राजकीय गोदाम पर प्रतिभाग करना सुनिश्चित करें। नीलामी को स्वीकार या स्वीकार करने का अंतिम निर्णय उप जिला अधिकारी/ सक्षम प्राधिकारी में निहित होगा। नीलामी संबंधी विस्तृत जानकारी क्षेत्रीय विपणन निरीक्षक हापुड़ के कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    ताजमहल पर गर्मी का असर: 17 वर्षीय पर्यटक की बिगड़ी तबीयत, सुरक्षा कर्मियों की तत्परता से टला बड़ा हादसा

    रिपोर्टर – दिलशाद अहमद फतेहपुर सीकरी  आगरा। विश्व प्रसिद्ध ताजमहल में घूमने आई एक किशोरी पर्यटक की अचानक तबीयत बिगड़ने से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।…

    कोसीकलां में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन, 71 यूनिट रक्त संग्रहित

    ।।कोसी कलां ।। कोसीकलां में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन, 71 यूनिट रक्त संग्रहित विश्व रक्त दाता दिवस के अवसर पर माँ महारानी चैरिटेबल ब्लड सेंटर की ओर से स्वर्गीय…

    Leave a Reply