आगरा कॉलेज, आगरा में शारीरिक शिक्षा विभाग की प्रायोगिक परीक्षाओं का कार्यक्रम घोषित

अर्जुन रौतेला आगरा। आगरा कॉलेज, आगरा के प्राचार्य प्रोफेसर सी. के. गौतम ने जानकारी देते हुए बताया कि शारीरिक शिक्षा एवं खेल विभाग द्वारा बी.एससी. (षष्ठम सेमेस्टर) के विद्यार्थियों की बाह्य प्रायोगिक परीक्षाओं का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है।

प्राचार्य प्रो. सी. के. गौतम के अनुसार दिनांक 01 मई 2026 (शुक्रवार) को प्रातः 6:30 बजे से खेल प्रायोगिक परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिसमें एथलेटिक्स फाइल एवं स्किल टेस्ट शामिल रहेगा। इसी दिन रिसर्च प्रोजेक्ट फाइल एवं वाइवा भी संपन्न कराया जाएगा।

विभाग प्रभारी प्रोफेसर अमित रावत ने बताया कि सभी विद्यार्थियों को चयनित खेल पर हस्तलिखित फाइल तैयार करनी होगी, जिसमें उपयुक्त आरेख भी सम्मिलित हों। साथ ही रिसर्च प्रोजेक्ट के लिए टाइप की हुई स्पाइरल बाइंडिंग फाइल अनिवार्य होगी।

प्राचार्य प्रोफेसर सी के गौतम ने स्पष्ट किया कि विद्यार्थियों को स्किल टेस्ट हेतु निर्धारित खेल वेशभूषा (स्पोर्ट्स यूनिफॉर्म) में ही उपस्थित होना होगा। परीक्षा के लिए रिपोर्टिंग समय प्रातः 6:30 बजे निर्धारित है तथा विलंब से आने वाले विद्यार्थियों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा और उन्हें अनुपस्थित माना जाएगा।

उन्होंने यह भी बताया कि परीक्षा स्थल आगरा कॉलेज का मुख्य परिसर होगा, जहां पुस्तकालय के सामने स्थित मैदान में परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी।

अन्य खबरों हेतु संपर्क करें संवाददाता अर्जुन रौतेला 8868868461

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • अर्जुन रौतेला आगरा

    रंग लाती है हिना पत्थर से पिस जाने के बाद। सुर्ख रूह होता है इंसान ठोकरें खाने के बाद।। मेहंदी का रंग प्राप्त करने के लिए उसको पत्थर पर पिसा जाता है, तब लोग उसकी तरफ आकर्षित होते हैं, ठीक उसी तरह मनुष्य जो जितना "दर्द अथवा कठिन कर्म" करता है, लोग उसी की तरफ आकर्षित होते हैं।

    Related Posts

    राष्ट्रीय मानव अधिकार गौरव रत्न सम्मान /२०२६ से देश के वरिष्ठ पत्रकार होगे सम्मानित प्रयाग राज उत्तर प्रदेश में होगा आयोजन

    टी यन न्यूज 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट राष्ट्रीय मानवाधिकार गौरव रत्न सम्मान-2026 से देश के 7 वरिष्ठ पत्रकार होंगे सम्मानित राष्ट्रीय मानवाधिकार…

    खाद्य तेल की पैकेजिंग में वजन कम करने और भाव बढ़ाने को लेकर गुजरात प्रदेश कांग्रेस महा मंत्री श्री दर्शन कुमार ए नायक ने मुख्यमंत्री सचिवालय में की शिकायत

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट खाद्य तेल की पैकेजिंग में वजन घटाने तथा कीमत बढ़ाने से उपभोक्ताओं के साथ ठगी पैकेजिंग तेल में वजन कम किया गया, लेकिन…

    Leave a Reply