अर्जुन रौतेला आगरा। एकता सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था के तत्वावधान में आज विश्व नृत्य दिवस के उपलक्ष्य में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन जीजी हॉस्पिटल, संजय पैलेस, आगरा में हुआ।
इस अवसर पर आगरा के सभी वरिष्ठ कोरियोग्राफर्स एवं उन प्रतिभाशाली कलाकारों को सम्मानित किया जो आगरा से बाहर रहकर भी नृत्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहे हैं, कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉक्टर अरंजय जैन द्वारा इन कलाकारों को सम्मान किया गया।

डॉ. जैन ने संस्था के बारे में कहा कि संस्था का उद्देश्य नृत्य कला को बढ़ावा देना एवं कलाकारों के योगदान को सराहना है, जिससे नई पीढ़ी को प्रेरणा मिल सके।
एकता सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था की अध्यक्ष एकता जैन जो खुद देश विदेश में अपने कला द्वारा आगरा शहर का नाम कर रही हैं, उन्हीं की संस्था द्वारा आज विश्व नृत्य दिवस के अवसर पर एकता सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था द्वारा आयोजित भव्य सम्मान समारोह किया गया ।

सम्मान समारोह में अभिषेक निगम, वीरा सक्सेना, सुजल जैन, आकाश, राहुल शूतेल, आशीष राजपूत, चंचल चौहान, शक्ति सिंह, सचिन कुश, रूपेश सोनी, परवेज खान, राहुल, आकाश आदि डांस कोरियोग्राफर की मौजूदगी रही।
अन्य खबरों हेतु संपर्क करें संवाददाता अर्जुन रौतेला 8868868461
Updated Video





Subscribe to my channel



