केंद्रीय मंत्री ने दिया जवाब

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने 25 जुलाई को लोकसभा में आरा (बिहार) से भाकपा (माले) के सांसद सुदामा प्रसाद के प्रश्न का उत्तर देते हुए यह जानकारी दी। 12 नवंबर को सिलक्यारा सुरंग में हुई घटना की जांच चल रही है। जिसके लिए विशेषज्ञों की समिति गठित की है। समिति ने प्रारंभिक रिपोर्ट 22 दिसंबर 2023 को मंत्रालय को दी थी।

 

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने 25 जुलाई को लोकसभा में आरा (बिहार) से भाकपा (माले) के सांसद सुदामा प्रसाद के प्रश्न का उत्तर देते हुए यह जानकारी दी। 12 नवंबर को सिलक्यारा सुरंग में हुई घटना की जांच चल रही है। जिसके लिए विशेषज्ञों की समिति गठित की है। समिति ने प्रारंभिक रिपोर्ट 22 दिसंबर 2023 को मंत्रालय को दी थी।

 

समिति की अंतिम सिफारिशों के आधार पर दोषी ठेकेदारों, कंपनी और सुरंग ढहने के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। राष्ट्रीय राजमार्ग एवं अवसंरचना विकास निगम लिमिटेड (एनएचआइडीसीएल) की ओर से ठेकेदार, प्राधिकरण के अभियंता, विस्तृत परियोजना रिपोर्ट परामर्शदाता और परियोजना की देखरेख करने वाले क्षेत्रीय अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं।

 

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने 25 जुलाई को लोकसभा में आरा (बिहार) से भाकपा (माले) के सांसद सुदामा प्रसाद के प्रश्न का उत्तर देते हुए यह जानकारी दी।

 

दो महीने का बोनस और वेतन के अलावा दो लाख रुपये की धनराशि

नितिन गडकरी ने श्रमिकों की वित्तीय सहायता के बारे में सदन को बताया कि सुरंग के अंदर फंसे प्रत्येक श्रमिक को ठेकेदार की ओर से दो महीने का बोनस और वेतन के अलावा दो लाख रुपये की धनराशि दी गई। उत्तराखंड सरकार ने भी सुरंग में फंसे सभी श्रमिकों को एक-एक लाख रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की है।

 

मंत्री ने यह भी बताया कि सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के तहत पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने एक उच्चाधिकार प्राप्त समिति (एचपीसी) का गठन किया है। समिति को संपूर्ण हिमालयी घाटियों पर चारधाम परियोजना के संचयी और स्वतंत्र प्रभाव पर विचार करने और पर्यावरणीय प्रभाव का आकलन करने का दायित्व सौंपा गया है।

 

समिति में भौतिक अनुसंधान प्रयोगशाला, भारतीय वन्यजीव संस्थान, वाडिया हिमालय भूविज्ञान संस्थान, केंद्रीय मृदा संरक्षण अनुसंधान संस्थान, राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन संस्थान, वन अनुसंधान संस्थान के प्रतिनिधि और वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के अधिकारी शामिल हैं।

 

17 दिनों तक फंसे रहे 41 श्रमिक

चारधाम परियोजना के तहत यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिलक्यारा और पोलगांव के बीच निर्माण चल रहा है। पिछले साल 12 नवंबर को इस सुरंग में भूस्खलन हुआ था, जिसमें 41 श्रमिक 17 दिनों तक फंसे रहे। हालांकि उन्हें सकुशल निकाल लिया गया।

 

इस सुरंग का काम मार्च 2024 में पूरा होना था, लेकिन अब तक भूस्खलन का मलबा नहीं हट पाया है। इस मलबे को केमिकल की मदद से ठोस स्थिति में बदला गया। मलबे को हटाने के लिए तीन ड्रिफ्ट टनल बनाई जानी है। इस सुरंग के निर्माण में समय लगना तय है।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    फतेहपुर सीकरी में भाजपा की महिला जनआक्रोश पदयात्रा, बड़ी संख्या में महिलाओं की भागीदारी

    रिपोर्टर – दिलशाद अहमद फतेहपुर सीकरी  फतेहपुर सीकरी। विकासखंड क्षेत्र के बस स्टैंड से भारतीय जनता पार्टी द्वारा महिला जनआक्रोश पदयात्रा का आयोजन किया गया। इस पदयात्रा में क्षेत्र की…

    बहराइच * संविधान निर्माता डॉ o बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की 135 वीं जयंती मनाई गई . मनोज त्रिपाठी.

    *संविधान निर्माता और प्रकांड विद्वता के लिए जाने जाते हैं डॉ भीमराव अंबेडकर* *जय प्रकाश सिंह* आज नवाबगंज विकासखंड के सभागार में ब्लॉक प्रमुख नवाबगंज की अध्यक्षता में डा भीमराव…

    Leave a Reply