चोर की कहानी सुन पुलिस भी रह गई दंग.. प्रेमिका ने एक बाइक के लिए छोड़ दिया तो प्रेमी बन गया चोर और इतने वाहन चुराई

मथुरा में एक प्रेमी ने प्रेमिका की खातिर 25 बाइक चोरी कीं। पुलिस और स्वाट टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने बताया कि उस पर बाइक नहीं थी, जिसकी वजह से प्रेमिका ने साथ छोड़ दिया था।
मथुरा के वृंदावन थाने की पुलिस व स्वाट टीम ने मंगलवार को एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 25 चोरी की बाइक बरामद हुईं।
पुलिस की पूछताछ में यह सामने आया है कि उसकी एक प्रेमिका थी, उसे घुमाने के लिए बाइक नहीं थी। इस पर प्रेमिका ने उसे छोड़ दिया। तनाव में वह पहले नशे का आदी हुआ और फिर लोगों की बाइक चोरी करना शुरू कर दिया। प्रेमिका को चिढ़ाने के लिए उसके सामने हर रोज बाइक बदल-बदलकर जाता था। अच्छे पैसे मिलने पर अलीगढ़-हाथरस के देहात इलाकों में लोगों को बाइक बिक्री कर देता था।
इंस्पेक्टर रवि त्यागी ने बताया कि हाल में वृंदावन से दो बाइक चोरी हुईं। पुलिस उन्हें तलाशने में लगी थी। जांच में राहुल सिंह निवासी पीरीगढ़ी, राया का नाम सामने आया। मंगलवार को उसकी लोकेशन रुक्मिणी विहार गोल चक्कर के पास कान्हा माखन जाने वाले रास्ते पर मिली।
इस पर स्वाट टीम प्रभारी अभय कुमार शर्मा के सहयोग से उसे वहां से पकड़ लिया गया। पूछताछ की गई तो उसने वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम देने की बात स्वीकार की। आरोपी के पास से बरामद बाइक अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, हरियाणा नंबर की हैं। आरोपी को पुलिस ने जेल भेज दिया है। गिरफ्तार व बरामदगी में 20 पुलिसकर्मियों की टीम शामिल रही।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    पाकुड़: लूटकांड का पुलिस ने किया त्वरित उद्भेदन, पिस्टल और नकद के साथ दो अपराधी दबोचे गए

    सुमन कुमार दत्ता (पाकुड़ ) पाकुड़। झारखंड के पाकुड़ जिला अंतर्गत महेशपुर पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए महज 24 घंटे के भीतर लूटकांड का खुलासा कर दिया…

    गुजरात प्रदेश की अंतिम मतदाता सूची जारी, अपने नाम की तीन चरणों में जांच करें: राज्य में कुल 4.40 करोड़ मतदाता दर्ज किए गए हैं। 3.95 लाख नाम कम किए गए हैं, जबकि सबसे अधिक सूरत में 85,734 नाम जोड़े गए हैं।

    १८/०२/२०२६ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) प्रक्रिया को लेकर स्थिति स्पष्ट राज्य सरकार द्वारा दिनांक 27 अक्टूबर 2025 से मतदाता सूची सुधार हेतु स्पेशल…

    Leave a Reply