चोर की कहानी सुन पुलिस भी रह गई दंग.. प्रेमिका ने एक बाइक के लिए छोड़ दिया तो प्रेमी बन गया चोर और इतने वाहन चुराई

मथुरा में एक प्रेमी ने प्रेमिका की खातिर 25 बाइक चोरी कीं। पुलिस और स्वाट टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने बताया कि उस पर बाइक नहीं थी, जिसकी वजह से प्रेमिका ने साथ छोड़ दिया था।
मथुरा के वृंदावन थाने की पुलिस व स्वाट टीम ने मंगलवार को एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 25 चोरी की बाइक बरामद हुईं।
पुलिस की पूछताछ में यह सामने आया है कि उसकी एक प्रेमिका थी, उसे घुमाने के लिए बाइक नहीं थी। इस पर प्रेमिका ने उसे छोड़ दिया। तनाव में वह पहले नशे का आदी हुआ और फिर लोगों की बाइक चोरी करना शुरू कर दिया। प्रेमिका को चिढ़ाने के लिए उसके सामने हर रोज बाइक बदल-बदलकर जाता था। अच्छे पैसे मिलने पर अलीगढ़-हाथरस के देहात इलाकों में लोगों को बाइक बिक्री कर देता था।
इंस्पेक्टर रवि त्यागी ने बताया कि हाल में वृंदावन से दो बाइक चोरी हुईं। पुलिस उन्हें तलाशने में लगी थी। जांच में राहुल सिंह निवासी पीरीगढ़ी, राया का नाम सामने आया। मंगलवार को उसकी लोकेशन रुक्मिणी विहार गोल चक्कर के पास कान्हा माखन जाने वाले रास्ते पर मिली।
इस पर स्वाट टीम प्रभारी अभय कुमार शर्मा के सहयोग से उसे वहां से पकड़ लिया गया। पूछताछ की गई तो उसने वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम देने की बात स्वीकार की। आरोपी के पास से बरामद बाइक अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, हरियाणा नंबर की हैं। आरोपी को पुलिस ने जेल भेज दिया है। गिरफ्तार व बरामदगी में 20 पुलिसकर्मियों की टीम शामिल रही।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    गुजरात प्रदेश सुरत शहर ए स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (S O G) एवम् पांडेसरा पुलिस कि बड़ी कार्यवाही

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट सूरत में नशे के कारोबार पर SOG का बड़ा प्रहार, एक ही दिन में 17 मामले दर्ज, 22 आरोपी गिरफ्तार* गांजा, मेफेड्रोन और…

    गुजरात प्रदेश सुरत शहर के लाल दरवाजा पुलिस स्टेशन विस्तार से 645 बोतल विदेशी शराब जप्त

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश में शराबबंदी के दावों पर सवाल! भाजपा के वार्ड नंबर 12 के महामंत्री बताए जा रहे व्यक्ति के मकान से 645…

    Leave a Reply