महिलाओं के लिए ‘डे केयर’ का प्रोजेक्ट शुरू करेगी अखिल भारतीय महिला परिषद की आगरा नगर शाखा

संवादाता अर्जुन रौतेला। आधी आबादी के हित में पूरे संकल्प के साथ जुटी रहने वाली राष्ट्रीय संस्था अखिल भारतीय महिला परिषद की आगरा नगर शाखा द्वारा आगामी वर्ष में महिलाओं के लिए ‘डे केयर ‘का प्रोजेक्ट शुरू किया जाएगा, ताकि घरों में अकेली रह गईं महिलाओं के अकेलेपन का तनाव दूर हो सके और उनको एक सुरक्षित और विश्वसनीय स्थान प्रदान किया जा सके..

यह महत्वपूर्ण निर्णय अखिल भारतीय महिला परिषद की आगरा नगर शाखा द्वारा सेंट जॉन्स चौराहे के पास दाऊजी रेस्टोरेंट में आयोजित बैठक में लिया गया। साथ ही, डे केयर का प्रोजेक्ट लेने के लिए आवेदन पत्र भी तैयार किया गया।

बैठक में आगामी महिला दिवस मनाने के विषय में भी विचार विमर्श किया गया। बैठक में मानेसर स्थित ब्रह्माकुमारी आश्रम में सम्पन्न हुए वार्षिक चुनाव पर चर्चा के दौरान आरबीएस कॉलेज की पूर्व प्राचार्य, वरिष्ठ साहित्यकार और समाजसेवी डॉ. सुषमा सिंह ने बताया कि वहाँ सम्पन्न हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम में उन्होंने कैकेयी के कोप और पूनम तिवारी ने दशरथ के संताप की सराहनीय प्रस्तुति दी।

इस दौरान अखिल भारतीय महिला परिषद आगरा शाखा की अध्यक्ष उमा सिंह, चंद्रा महरोत्रा, रजनी सिंह, डॉ. सुषमा सिंह, वर्षा खन्ना, ममता खन्ना, परिषद द्वारा संचालित परिवार परामर्श केंद्र की काउंसलर प्रेम लता सिंह और रूपा जी भी प्रमुख रूप से मौजूद रहीं।

अन्य खबरों हेतु संपर्क करें संवाददाता अर्जुन रौतेला 8868868461

 

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • अर्जुन रौतेला आगरा

    रंग लाती है हिना पत्थर से पिस जाने के बाद। सुर्ख रूह होता है इंसान ठोकरें खाने के बाद।। मेहंदी का रंग प्राप्त करने के लिए उसको पत्थर पर पिसा जाता है, तब लोग उसकी तरफ आकर्षित होते हैं, ठीक उसी तरह मनुष्य जो जितना "दर्द अथवा कठिन कर्म" करता है, लोग उसी की तरफ आकर्षित होते हैं।

    Related Posts

    बाढ़ पीड़ित परिवार जनों को राहत पैकेज के लिए सूरत शहर कांग्रेस महा मंत्री की जिला कलेक्टर को ज्ञापन

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश सुरत जिले के सायण में राहत सर्वे में भारी अनियमितताओं का आरोप, बाढ़ पीड़ितों ने कलेक्टर से की निष्पक्ष जांच की…

    असमाजिक तत्त्वों में कानून का भय होना जरूरी है वर्ना लोग सुरक्षित कैसे रहेगे+++++

    टी एन न्यूज़ 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट सिर्फ गिरफ्तारी नहीं, कानून का भय और जनता का विश्वास ही सुरक्षित समाज की असली…

    Leave a Reply