बहराइच * नेपाल राष्ट के पूर्व सांसद तथा मंत्री रहे के पुत्र श्रावस्ती जिला के जिला पंचायत सदस्य का नदी में मिला लाश, गुमशुदगी के बाद हो रही थी तलाश *मनोज त्रिपाठी.

श्रावस्ती जिला के वार्ड नंबर पांच से जिला पंचायत सदस्य व नेपाल के पूर्व सांसद तथा मंत्री के पुत्र की लाश शुक्रवार राप्ती नदी के भकला घट के निकट पड़ी मिली। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने लाश पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
नेपाल राष्ट्र के पूर्व सांसद तथा मंत्री रहे स्वर्गीय दिनेश चंद्र यादव के पुत्र व जिले के वार्ड नंबर पांच से जिला पंचायत सदस्य रहे धनंजय यादव भिनगा के दहाना बस स्टैंड के निकट मकान बनाकर रहते थे। बुधवार शाम करीब आठ बजे वह तहसील तिराहा जाने की बात कह घर से निकले थे। इसके बाद वापस घर नहीं लौटे।

मामले में जिला पंचायत सदस्य के भाई इंद्रसेन यादव उर्फ प्रमोद यादव ने भिनगा कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराया था। जिनकी लाश शुक्रवार दोपहर भिनगा बहराइच फोरलेन स्थित राप्ती नदी के भकला घाट पुल के पास बरामद हुई।
स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है। इस बारे में एएसपी प्रवीण कुमार यादव का कहना है कि लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का पता चलेगा। उसी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।मनोज त्रिपाठी 8081466787 बहराइच ।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • मनोज त्रिपाठी बहराईच

    स्वतंत्र पत्रकार एवम् सोसल मीडिया के चर्चित सूचना अधिकार कार्यकर्ता - मनोज त्रिपाठी।

    Related Posts

    मजबूत हड्डियां, सुरक्षित सड़कें और स्वस्थ कार्यशैली का संदेश

    अर्जुन रौतेला आगरा। आगरा ऑर्थोपेडिक सोसायटी के माहव्यापी जनस्वास्थ्य अभियान ‘आगरा मूव्स बेटर-2026’ के तहत मंगलवार को शहर में दो महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में 16…

    अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञता से संवरेगी बचाए गए हाथियों की देखभाल

    अर्जुन रौतेला मथुरा। विश्व हाथी दिवस से पहले वाइल्डलाइफ एसओएस ने बचाए गए हाथियों की आजीवन देखभाल और कल्याण को और बेहतर बनाने के लिए अंतरराष्ट्रीय सहयोग मजबूत किया है।…

    Leave a Reply