यमुना आरती से 9वें अंतरराष्ट्रीय ताज रंग महोत्सव का होगा आगाज़

अर्जुन रौतेला (आगरा संवादाता)।

महोत्सव का मुख्य आकर्षण होंगी लातविया क्वीन वर्ल्ड डांस चैंपियन दरीना
अंतर्राष्ट्रीय बीन जोगी कलाकारों का समूह करेगा अनूठा प्रदर्शन
स्थानीय कलाकारों को भी मिलेगा अंतर्राष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शन करने का अवसर

9वें अंतरराष्ट्रीय ताज रंग महोत्सव के आमंत्रण पत्र का विमोचन आज जयपुर हाउस स्थित शांति स्वीट्स एंड रेस्टोरेंट में किया गया।


सर्वप्रथम समस्त कलाओं के देवता नटराज के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर पूजन किया गया, इसी श्रंखला में आमंत्रण पत्र का विमोचन किया गया।
विमोचन के अवसर पर उपस्थित रहे शिक्षाविद् डॉ. गिरधर शर्मा, सुमन आनंद शर्मा, निधि अग्रवाल, हेमंत भोजवानी, गौरव शर्मा, अमरेश नाथ, डॉ. प्रदीप शर्मा, अंचित चौधरी, टोनी फास्टर, सोमा सिंह, सिकरवार, डॉ. महेश वर्मा, लालाराम तैनगुरिया, सिंधू द्विवेदी एवं अलका सिंह शर्मा।
इस अवसर पर अलका सिंह शर्मा ने बताया कि महोत्सव 20 सितंबर से 22 सितंबर तक भीमराव आंबेडकर यूनिवर्सिटी के जुबली हाल में पं. दीनदयाल उपाध्याय ग्राम विकास संस्थान के सहयोग से आयोजित किया जाएगा।


महोत्सव के मुख्य संरक्षक की भूमिका में रहेंगे विख्यात समाजसेवी डॉ विजय किशोर बंसल।
महोत्सव का मुख्य आकर्षण होंगी लातविया क्वीन वर्ल्ड डांस चैंपियन दरीना।
महोत्सव में नृत्य, नाटक, संगीत, काव्य जगत के सैकड़ों प्रतिष्ठित कलाकार प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभाओं का प्रदर्शन करेंगे।


पारंपरिक परिधान प्रतियोगिता के तहत इंटरनेशनल ताज क्वीन कॉन्टेस्ट का भी आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम में स्थानीय कलाकारों को भी चयन प्रक्रिया के माध्यम से अंतर्राष्ट्रीय कलाकारों के मध्य अपनी कला का प्रदर्शन करने का अवसर प्रदान किया जायेगा।
आगरा शहर के सभी कलाप्रेमी एवं साहित्य प्रेमी देश विदेश से आये कलाकारों के उत्साहवर्धन हेतु सादर आमंत्रित हैं।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • अर्जुन रौतेला आगरा

    रंग लाती है हिना पत्थर से पिस जाने के बाद। सुर्ख रूह होता है इंसान ठोकरें खाने के बाद।। मेहंदी का रंग प्राप्त करने के लिए उसको पत्थर पर पिसा जाता है, तब लोग उसकी तरफ आकर्षित होते हैं, ठीक उसी तरह मनुष्य जो जितना "दर्द अथवा कठिन कर्म" करता है, लोग उसी की तरफ आकर्षित होते हैं।

    Related Posts

    मां ब्रह्मचारिणी का निकला भव्य डोला, देखने को उमड़ी भीड़।

    मां ब्रह्मचारिणी का निकला भव्य डोला , देखने को उमड़ी भीड़। कोसीकलां। मां पथवारी देवी मेला कमेटी द्वारा आयोजित 42वें वार्षिक मेले के अंतर्गत शुक्रवार को मां ब्रह्मचारिणी का भव्य…

    बहराइच * आकाशीय बिजली गिरने से युवक का दर्दनाक मौत *मनोज त्रिपाठी.

    बहराइच के तहसील महसी क्षेत्र के ग्राम पंचायत बम्भौरी के मजरा मिसरन पुरवा में आज शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया l कुदरत का बेहद मार्मिक और दुखद मंजर…

    Leave a Reply