युवा शक्ति संगठन का प्रथम कार्यकर्ता सम्मेलन भव्यता से सम्पन्न, नई कार्यकारिणी का गठन

अर्जुन रौतेला (संवादाता आगरा)। नवामील, 15 सितंबर 2024 – सामाजिक और राजनीतिक पटल पर युवाओं के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने के उद्देश्य से गठित युवा शक्ति संगठन का प्रथम कार्यकर्ता सम्मेलन आज नवामील के डी गार्डन में भव्यता से सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम में शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के सैकड़ों युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत संगठन के उद्देश्य और महत्व पर प्रकाश डालते हुए रामभरत उपाध्याय ने की। इसके बाद योगेश त्यागी ने संगठन की आगामी रणनीतियों पर चर्चा की और उपस्थित कार्यकर्ताओं का स्वागत किया। सम्मेलन की अध्यक्षता प्रख्यात समाजसेवी रमेश चंद्र यादव ने की, जबकि किसान नेता मुन्ना लाल उपाध्याय विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व्यवसायी और समाजसेवी संजीव शर्मा थे।

कार्यक्रम के दौरान संगठन की कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें उपस्थित सभी लोगों को संस्थापक सदस्य बनाया गया और संगठन के प्रमुख पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई।

सभी पदाधिकारियों ने अपने पद ग्रहण करते हुए संगठन के उद्देश्यों के प्रति समर्पित रहने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के दौरान संगठन की आगामी योजनाओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई, जिनमें नशा मुक्ति अभियान, जनजागरण यात्रा और युवा रोजगार गारंटी योजना प्रमुख हैं। संगठन ने इन अभियानों को जमीनी स्तर पर अमल में लाने की रणनीति पर भी चर्चा की।

सम्मेलन में सोनू पंडित, विशाल, शिव यादव, ध्रुव तोमर, राम विनोद, शेरू राजपूत, शिवम झा, अनिल सोलंकी, कृष्णकांत सोलंकी और अमर कुमार, सौरभ फौजदार, अजय तोमर, सहित कई प्रमुख युवा नेता उपस्थित थे।

Follow us on →     
IMG-20241223-WA0034

Updated Video
 
IMG-20241223-WA0034
gc goyal rajan
  • अर्जुन रौतेला आगरा

    रंग लाती है हिना पत्थर से पिस जाने के बाद। सुर्ख रूह होता है इंसान ठोकरें खाने के बाद।। मेहंदी का रंग प्राप्त करने के लिए उसको पत्थर पर पिसा जाता है, तब लोग उसकी तरफ आकर्षित होते हैं, ठीक उसी तरह मनुष्य जो जितना "दर्द अथवा कठिन कर्म" करता है, लोग उसी की तरफ आकर्षित होते हैं।

    Related Posts

    भारत के पूर्व युवा प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि पर सूरत शहर कांग्रेस कमेटी और सूरत शहर कांग्रेस सेवा दल द्वारा नेताजी को याद करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किया

    आधुनिक भारत के रचयिता, भारत देश के युवाको मतदान का अधिकार देनेवाले,भारत रत्न, पूर्व युवा प्रधानमंत्री स्व: राजीव गांधी जी के सहादत दिन (पूण्यतिथी) निमित्त सूरत शहर कोंग्रेस समिति एवं…

    भारत-बांग्लादेश व्यापार प्रतिबंध से भारतीय m s m e क्षेत्र को मिलेगा बड़ा लाभ श्री चंपालाल बोध रा

    प्रेस नोट:- दिनांक: 19 मई 2025 —————— विषय: भारत-बांग्लादेश व्यापार प्रतिबंध से भारतीय कपड़ा बाज़ार के MSME क्षेत्र को मिलेगा बड़ा लाभ:- चम्पालाल बोथरा —————————- भारत सरकार के वाणिज्य मंत्रालय…

    Leave a Reply