नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन

रविवार 29सितंबर को फतेहपुर सीकरी में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें लगभग 90  लोगों का निःशुल्क स्वास्थ्य जांच किया गया। वहीं आवश्यक दवाइयां भी दी गई।

उक्त स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन श्री श्री 1008 श्री महाराजा अग्रसेन जी की जयन्ती के उपलक्ष्य में स्टार न्यूरो ट्रोमा मल्टीस्पेशिलिटी हॉस्पीटल भरतपुर के डॉक्टर द्वारा लालाराम चरनलाल बालिका इंटर कॉलेज, फतेहपुर सीकरी में स्कूल व्यवस्थापकों के सहयोग से किया। केम्प में डॉ. रिचा गर्ग ( स्त्री एवं प्रसूति) , व  डॉ. सूर्यनारायण नायडू (न्यूरो सर्जरी) द्वारा मुफ्त इलाज पाकर लोगों ने राहत की सांस ली है।

अनुभवी डॉक्टरों द्वारा बताया गया कि यदि समय पर बीमारी का इलाज न किया जाए तो वह आगे जाकर बड़ी समस्या बन जाती है। कैंप संयोजक संजय कुमार मित्तल, कृष्ण कुमार मित्तल, राजेश कुमार मित्तल, पुष्पेंद्र अग्रवाल, योगेश कुशवाह आदि लोग कैंप लगाने में सहयोगी रहे।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    गुजरात प्रदेश आनंद जिला भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो++++++-

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट *गुजरात प्रदेश आणंद SOG और पैरोल फ्लाइंग स्क्वॉड की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल, ACB की कार्रवाई के बाद 49 लाख रुपये के…

    गुजरात प्रदेश सुरत शहर में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की कार्यवाही

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश सूरत शहर में ACB की बड़ी कार्रवाई: पीपलोद स्वास्थ्य कार्यालय के दो कर्मचारी ₹11,000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार **पटाखों…

    Leave a Reply