राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती को मनाया गया आरएसके इंटर कॉलेज में

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती को म नाया गया आरएसके इंटर कॉलेज में

 

हापुड़: बुधवार को थाना सिंभावली ब्लॉक के अंतर्गत लगने वाले आर एस के इंटर कॉलेज में बड़े ही धूमधाम से मनाईगई राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं जय जवान जय किसान का नारा देने वाले भूतपूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती, इस अवसर पर आरएसके इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉक्टर राजीव गोहित ने दोनों की तस्वीरों पर पुष्प अर्पित कर माल्यार्पण किया, इसके उपरांत डॉक्टर राजीव कुमार ने झंडा रोहण के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया, उप प्रधानाचार्य राकेश कुमार मंच संचालक ऋषिपाल सिंह एवं प्रवक्ता अजय कुमार इन सभी ने सहयोग किया, कार्यक्रम में कुमारी काजल, कुमारी कीर्ति एवं भव्य गिरि आदि छात्रों ने जहां अपने भाषण एवं काव्य पाठ से दर्शकों को आकर्षित किया वहीं जूनियर कक्षाओं के छात्राओं ने स्वच्छता विषय को लेकर स्वच्छता की ज्योत जलानी धुन पर नृत्य से ओत प्रोत एक लघु नाटिका प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया, वही विद्यालय के प्रिंसिपल डॉक्टर राजीव गोहित ने बच्चों को राष्ट्रपिता वह बहुत पूर्व प्रधानमंत्री के विषय में जानकारी दी, इन सभी के संघर्ष के बारे में बारीकी से बताया, तो वही संचालक ऋषिपाल सिंह के अतिरिक्त श्रीमती कृष्णा, मोहम्मद वसीम, डॉ कमलेश कुमार आदि ने भी गांधी जी एवं शास्त्री जी के बारे में प्रकाश डाला, अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य ने अपने संबोधन में इन दोनों महान विभूतियां के जीवन आदर्श पर प्रकाश डालता जहां पर विद्यालय का स्टाफ एवं स्कूली बच्चे मौजूद रहे।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    धार्मिक परंपराओं और विधि-विधान के साथ सम्पन्न हुआ श्री रामलीला महोत्सव का झंडा विसर्जन कार्यक्रम

    ।। कोसी कलां।। धार्मिक परंपराओं और विधि-विधान के साथ सम्पन्न हुआ श्री रामलीला महोत्सव का झंडा विसर्जन कार्यक्रम पूजा-अर्चना एवं वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच हुआ झंडा विसर्जन, रामलीला संस्थान के…

    ​खाटू श्याम बाबा के 14वें वार्षिक उत्सव का भव्य आगाज, मेंहदी उत्सव और संकीर्तन में उमड़ा आस्था का सैलाब

    पार्क वैली अपार्टमेंट में सजा बाबा श्याम का अलौकिक दरबार, वृंदावन की भजन गायिका ने बांधा समां आगरा। बाबा श्याम के वार्षिक उत्सव की तैयारियां इन दिनों श्याममय होती नजर…

    Leave a Reply