गाँव कलवारी की प्रसिद्ध दरगाह पर उर्स के साथ, मेले व कब्बाली का आयोजन

अर्जुन रौतेला संवादाता आगरा। कलवारी गाँव मे स्थित हजरत पूठा वाले शाह वली बाबा की दरगाह पर हर साल लगने वाला सालाना उर्स सोमवार के दिन लगाया गया। गाँव में पिछले कई दशकों से यह उर्स लग रहा है, यह उर्स दरगाह का 61 वा लगाया गया। हर साल की तरह इस बार भी कव्वाली की महफ़िल का आयोजन किया गया, जिसमें शहर के प्रसिद्ध कव्वालो ने दरगाह के सामने अपनी प्रस्तुति दी। उर्स परिसर में मेले का आयोजन भी किया गया है, जिसमें अलग-अलग गाँव व क्षेत्रो से आये लोगो ने मेले मे झूले, खिलोनो की दुकान, चाट-भल्ले का आनंद लिया, और जो लोग कव्वाली सुनने व उर्स देखने आये थे, उनके लिये व्यापक व्यवस्था दरगाह कमेटी द्वारा कर ली गई थी।

दरगाह के उर्स की व्यवस्था दरगाह कमेटी के अध्यक्ष आशिफ अब्बासी और भारतीय जनता पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी श्री सलीम खान अब्बास व कमेटी के अन्य सदस्यो बंटू खां, सलामुद्दीन अब्बासी, साविर खां, इरशाद अहमद, आजाद खान, जावेद उस्मानी, अमीर उस्मानी, राजू उस्मानी, सद्दाम अब्बास, अजमेरी खां, असलम खान, जफर अली, दरगाह के खलीफा इशाक खान आदि लोगो द्वारा देख रेख की उचित व्यवस्था की गई थी।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • अर्जुन रौतेला आगरा

    रंग लाती है हिना पत्थर से पिस जाने के बाद। सुर्ख रूह होता है इंसान ठोकरें खाने के बाद।। मेहंदी का रंग प्राप्त करने के लिए उसको पत्थर पर पिसा जाता है, तब लोग उसकी तरफ आकर्षित होते हैं, ठीक उसी तरह मनुष्य जो जितना "दर्द अथवा कठिन कर्म" करता है, लोग उसी की तरफ आकर्षित होते हैं।

    Related Posts

    गुजरात प्रदेश सुरत शहर में महिला रत्न कलाकार के नव युवान पुत्र की ताप्ती नदी में डूबने से हुई मौत घर में शोक का माहौल

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश सूरत शहर सर थाना प्राणी संग्रहालय के पीछे ताप्ती नदी मैं डूबने से 10 वी के छात्र का 38 घंटे बाद…

    गुजरात प्रदेश के गन्ना मिलों एवम् गन्ना किसानों के विभिन्न समस्याओं को लेकर चिंतन बैठक का आयोजन

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश में सोशल मीडिया पर वायरल मैसेज से चीनी मिल मालिकों और किसानों की नींद उड़ी, गांव-गांव में राजनीतिक सभाओं में किसानों…

    Leave a Reply