बहराइच *राम गोपाल मिश्रा के परिवार को भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष ने सौंपी 211000 रु० की सहायता राशि साथ रहे महसी विधायक *मनोज त्रिपाठी.

  1. विगत दिनों दुर्गा पूजा विसर्जन शोभा यात्रा के दौरान महसी के महाराजगंज में हुई घटना के दौरान शहीद हुए राम गोपाल मिश्रा के परिवार को भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रान्शू दत्त द्विवेदी ने भाजपा जिला कार्यालय पर पहुंचकर 211000 की सहायता राशि प्रदान की। जिला अध्यक्ष बृजेश पाण्डेय ने बताया कि आज सुबह युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रान्शू दत्त द्विवेदी का आगमन बहराइच जनपद में हुआ उन्होंने घटना में मृतक रामगोपाल मिश्रा के चचेरे भाई किशन मिश्रा को भाजपा कार्यालय माधवरेती पर बुलाकर सहायता राशि प्रदान की एवं परिवार को पूर्ण रूप से न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि रामगोपाल मिश्रा का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा उन्होंने हिंदुत्व समाज की रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया है अतः पार्टी पूर्ण रूप से उनके परिवार के साथ खड़ी है न्याय अवश्य दिलाया जाएगा और घटना में सम्मिलित लोगों पर सख्त से सख्त कार्यवाही कराई जाएगी। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष बृजेश पाण्डेय , विधायक महसी सुरेश्वर सिंह , तेजवापुर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रमाकर पाण्डेय , जिला महामंत्री व कोऑपरेटिव बैंक अध्यक्ष जितेंद्र त्रिपाठी ,जिला कोषाध्यक्ष व अध्यक्ष जिला गन्ना सहकारी समिति राजन सिंह , विधायक प्रतिनिधि पयागपुर निशंक त्रिपाठी , नगर अध्यक्ष अमित शर्मा , मटेरा विधानसभा संयोजक आलोक अग्रवाल , युवा मोर्चा जिला संयोजक अरुणेन्द्र सिंह अंकित , जिला मीडिया प्रभारी देवेंद्र मिश्रा , सतीश सिंह , युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष शिवान्कर शुक्ला , प्रशान्त मिश्रा कुशल , राजू निगम आदि लोग रहे उपस्थित रहे।मनोज त्रिपाठी 8081466787. बहराइच।
Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • मनोज त्रिपाठी बहराईच

    स्वतंत्र पत्रकार एवम् सोसल मीडिया के चर्चित सूचना अधिकार कार्यकर्ता - मनोज त्रिपाठी।

    Related Posts

    गुजरात प्रदेश सुरत शहर में महिला रत्न कलाकार के नव युवान पुत्र की ताप्ती नदी में डूबने से हुई मौत घर में शोक का माहौल

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश सूरत शहर सर थाना प्राणी संग्रहालय के पीछे ताप्ती नदी मैं डूबने से 10 वी के छात्र का 38 घंटे बाद…

    गुजरात प्रदेश के गन्ना मिलों एवम् गन्ना किसानों के विभिन्न समस्याओं को लेकर चिंतन बैठक का आयोजन

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश में सोशल मीडिया पर वायरल मैसेज से चीनी मिल मालिकों और किसानों की नींद उड़ी, गांव-गांव में राजनीतिक सभाओं में किसानों…

    Leave a Reply