श्रीमद्भागवत कथा: जब घोड़ी चढ़ श्रीकृष्ण पहुंचे रुक्मिणी को लेने

अर्जुन रौतेला संवादाता आगरा। दयालबाग में चल रही भागवत कथा के छठवें दिन की कथा में साध्वी पूजा शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण और रुक्मिणी विवाह की कथा सुनाते हुए कहा कि भगवान हर उस जीव के दुखों का हरण कर लेते हैं जो प्रभु के बताए सदमार्ग पर चलते हुए केवल उन्हीं पर विश्वास करता है।

भगवान श्रीकृष्ण की भव्य झांकियों के साथ घुड़सवारी करते हुए जब रुक्मिणी से विवाह करने कथा स्थल पर पहुंचे तो भक्तों ने जमकर बैंड बाजों की धुन पर नृत्य किया, उधर रुक्मिणी स्वरूप को बंसल परिवार की महिलाओं द्वारा  शीतला माता की चुनरी उड़ाकर कथा स्थल पर लाया गया तो दृश्य देखकर भक्तों ने सुखद अनुभव किया।

मीडिया प्रभारी भूपेश कालरा ने बताया कि आज यानि कथा के छठवें दिवस में उद्धव – गोपीसंवाद, रास लीला, रुक्मणि और योगीराज श्रीकृष्ण का विवाह, कंस मर्दन की कथाएं प्रमुख रही, जिन्हें पूजा शास्त्री द्वारा बहुत ही शानदार तरीके से श्रोताओं को सुनाया गया, जिसे सुनकर भक्त अपनी समस्याओं को कुछ समय के लिए भूलकर श्रीकृष्ण की कथाओं में भक्तिमय हो गए।


कल यानि श्रीमद्भागवत कथा के सातवें दिवस में मधुसूदन भगवान श्रीकृष्ण के सोलह हजार एक सौ आठ विवाह की कथा, सुदामा चरित्र की पावन कथा और परीक्षित महाराज के उद्गार की कथाएं प्रमुख रहेंगी साथ ही कल संध्या के समय आरती से पहले बड़ी ही भक्ति और दिव्य भगवान राधा कृष्ण के साथ में होली महोत्सव का भी हम आनंद लेंगें।


कथा में आयोजक महावीर प्रसाद बंसल सपत्नीक, उनके पुत्रगण सूरज,अमित, नरेश, बहुएं, नाते रिश्तेदार व अन्य श्रोताग़णों ने पूजा शास्त्री द्वारा गाए भक्ति गीतों पर जमकर नृत्य करते हुए भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति में रम गए।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • अर्जुन रौतेला आगरा

    रंग लाती है हिना पत्थर से पिस जाने के बाद। सुर्ख रूह होता है इंसान ठोकरें खाने के बाद।। मेहंदी का रंग प्राप्त करने के लिए उसको पत्थर पर पिसा जाता है, तब लोग उसकी तरफ आकर्षित होते हैं, ठीक उसी तरह मनुष्य जो जितना "दर्द अथवा कठिन कर्म" करता है, लोग उसी की तरफ आकर्षित होते हैं।

    Related Posts

    गुजरात प्रदेश सुरत शहर के पांडेसरा पुलिस सर्वेलेंस टीम के द्वारा होली के रंग में भंग डालते हुए बमरोली गांव स्थित एक मकान पर छापा मारकर वियर की बोतलों के साथ तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश के सूरत शहर में पांडेसरा पुलिस स्टेशन के सर्विलेंस टीम ने होली के रंग में भंग डालते हुए बमरोली गांव के…

    गुजरात में आ रहे चुनाव के बीच गुजरात प्रदेश नवसारी जिला कांग्रेस में बड़ा विवाद शहर प्रमुख पर लगे गंभीर आरोप

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश नवसारी में कांग्रेस के भीतर बड़ा विवाद, शहर अध्यक्ष पर गंभीर आरोप गुजरात प्रदेश नवसारी शहर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में उस…

    Leave a Reply