विकास अधिकारी द्वारा मनरेगा के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों एवं गौशाला का किया गया औचक निरीक्षण

विकास अधिकारी द्वारा मनरेगा के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों एवं गौ शाला का किया गया औचक निरीक्षण

 

हापुड़: मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गौतम द्वारा विकासखंड गढ़ के ग्राम पोपाई, ग्राम सादुल्लापुर लोधी, ग्राम नानपुर, शाहपुर में मनरेगा के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने कार्यों में गुणवत्ता हेतु संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए उन्होंने कहा कि मनरेगा के अंतर्गत जो भी कार्य कराए जा रहे हैं उसमें गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। इसके उपरांत मुख्य विकास अधिकारी द्वारा कुलपुर गौशालाओं का भी निरीक्षण किया गया। उन्होंने संबंधित अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि आगामी ठंड को देखते हुए गौशाला में संरक्षित सभी गोवंशों हेतु ठंड से बचाव के पर्याप्त इंतजाम किए जाएं। उन्होंने गौशालाओं में गोवंश को हरे चारे, भूसा , स्वच्छ पेयजल एवं साफ सफाई हेतु निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान खंड विकास अधिकारी गढ़मुक्तेश्वर , गो संरक्षक एवं संबंधित क्षेत्र के ग्राम प्रधान उपस्थित रहे।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    एत्मादपुर चावली में अंतरराष्ट्रीय कविता दिवस पर चावली मेले में गूंजा महा कवि सम्मेलन

    अंतरराष्ट्रीय कविता दिवस पर चावली मेले में गूंजा महा कवि सम्मेलन आगरा। अंतरराष्ट्रीय कविता दिवस के अवसर पर मां चावल्दे मेला महोत्सव, चावली मेले के प्रथम दिवस पर भव्य महा…

    नवरात्रि के तृतीय दिवस पर मां चंद्रघंटा की भव्य झांकियां, झांकियों ने मोहा जन-जन का मन।

    नवरात्रि के तृतीय दिवस पर मां चंद्रघंटा की भव्य झांकियां, झांकियों ने मोहा जन-जन का मन। कोसीकलां। शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर तृतीय दिवस को मां चंद्रघंटा की भव्य…

    Leave a Reply