अर्जुन रौतेला संवादाता आगरा। अब तक न्याय आगरा। आज जनपद आगरा में समग्र शिक्षा अभियान माध्यमिक में समेकित शिक्षा के अंतर्गत विशिष्ट आवश्यकता वाले बच्चों ( दिव्यांग जनों ) के उत्साह वर्धन हेतु अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग जन सशक्तिकरण दिवस के अवसर पर राजकीय इंटर कॉलेज, शाहगंज आगरा में जनपद स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जिला विद्यालय निरीक्षक चन्द्रशेखर सरस्वती, विश्व प्रताप सिंह एवं राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य मानवेंद्र सिंह द्वारा मां सरस्वती को माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया।
कार्यक्रम के मुख्यातिथि संयुक्त शिक्षा निदेशक आर पी शर्मा द्वारा दिव्यांग बच्चों की दोड प्रतियोगिता का उद्घाटन एवं समस्त खेलकूद प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

दिव्यांग बच्चों की खेलकूद प्रतियोगिता एवं विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों को देखकर उपस्थित समस्त अधिकारी एवं मुख्यातिथि ने बच्चों आशीर्वचन देते हुए कहा कि कर्म प्रधान है, आप केवल अपना लक्ष्य बनाकर कड़ी मेहनत से कर्म करते हुए आगे बढ़ते रहो, तथा खुद का आंकलन किसी से कम मत कीजिए, निरंतर आप प्रयासरत रहिए हमारा शासन प्रशासन एवं समाज सदैव आपके साथ खड़ा है।
इसके साथ ही बहुत से उत्साहवर्धक उदाहरण प्रस्तुत करते हुए दिव्यांगजनों विद्यार्थियों के अंदर उत्साह का संचार कर दिया।
कार्यक्रम के अंत में मुख्यअतिथि द्वारा भिन्न भिन्न प्रतियोगिता जैसे दृष्टिबाधित बच्चों की दौड़, छू कर पहचानो प्रतियोगिता, गायन प्रतियोगिता, म्युजिकल कुर्सी दौड़, मूकबधिर बच्चों की खो खो, कबड्डी, 100 मीटर दौड़, 50 मीटर दौड़, निबंध एवं कला आदि में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया।

उक्त प्रतियोगिता में क्रमशः रफ़ी अहमद किदवई इंटर कालेज से जागृति, तमन्ना, दीक्षा, कृष्णवीर, एवं तुलाराम इंटर कालेज के बच्चे और महाकवि सूर स्मारक इंटर कॉलेज, सांकेतिक मूक बधिर विद्यालय, राधास्वामी दृष्टिबाधितार्थ संस्थान द्वारा संचालित आगरा आवासीय दृष्टिबाधित विद्यालय, एन ए. वी. इण्डिया आदि विद्यालयों के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया और पुरुस्कार प्राप्त किये।
जिला विद्यालय निरीक्षक चन्द्रशेखर एवं संयुक्त शिक्षा निदेशक आर. पी. शर्मा द्वारा प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरुस्कार प्राप्त दिए गए। कार्यक्रम में उपस्थित सभी विद्यार्थियों को सांत्वना पुरस्कार भी दिये गए। कार्यक्रम का संचालन गोपाल दास शर्मा द्वारा किया गया। बच्चों के लिए नाश्ता एवं दोपहर में भोजन का भी प्रबंध किया गया। कार्यक्रम में माध्यमिक शिक्षा से जिला समन्वयक डब्लू एन मिडिल, स्पेशल एडुकेटर श्याम कुमार धाकरे, सुरेश भारती, दीपेश सिंह एवं बेसिक और माध्यमिक के पीटीआई अनिल कुमार, अरुण कुमार सिंह, सौरभ भदौरिया एवं हरीवल्लभ ओझा मदनलाल, शैलेंद्र, मुहम्मद शैफ, एफपीरआई से दीनबन्धु शर्मा आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
Updated Video




Subscribe to my channel


