द्वितीय उत्तर प्रदेश आइस स्टॉक प्रतियोगिता हुई संपन्न

अर्जुन रौतेला संवादाता आगरा। आगरा जॉन मिल्टन पब्लिक स्कूल नेहरू नगर में द्वितीय उत्तर प्रदेश आइस स्टॉक प्रतियोगिता पूरे जोश और उल्लास के साथ संपन्न हुई। जिसमें आगरा के निकटतम जिलों से लगभग 100 खिलाड़ियों ने विभिन्न वर्गों में प्रतिभाग किया।

स्वर्ण व रजत पदक विजेता आगामी एक और दो फरवरी 2025 गुलमर्ग में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रतियोगिता में राष्ट्रीय खिलाड़ी सुमित, मनजोत, कुणाल, श्याम सुंदर के साथ ही खेलो इंडिया पदक विजेता तनीषा और साक्षी मौजूद रहे।

अन्य खबरों हेतु संपर्क करें संवादाता अर्जुन रौतेला 8868868461

प्रतियोगिता का संचालन राहुल व रेफरी राष्ट्रीय स्तर खिलाड़ी सुमित रहे।
लंबी दूरी पुरुष प्रतियोगिता में सुमित ने स्वर्ण तो वहीं मनजोत ने रजत, कुणाल ने कांस्य पदक जीता।  महिलाओं की लंबी दूरी में क्रमशः तुलसी स्वर्ण, तनीषा रजत, कीर्ति कांस्य पदक विजेता बनी। इंडिविजुअल टारगेट पुरुष प्रतियोगिता में कुणाल स्वर्ण, श्याम सुंदर रजत, मनजोत ने कांस्य पदक जीता। इंडिविजुअल टारगेट महिला तनीषा स्वर्ण, तुलसी रजत, साक्षी कांस्य पदक विजेता बनी।

प्रतियोगिता का समापन उत्तर प्रदेश आइस स्टॉक के कार्यकारिणी अध्यक्ष विनोद बंसल द्वारा किया गया। राजेश शर्मा द्वारा पूरे कार्यक्रम के लिए आभार व्यक्त किया। उत्तर प्रदेश आइसस्टॉक अध्यक्ष सैयद रफत जुबेर रिजवी, सचिव डॉ. किरण कश्यप, कोषाध्यक्ष राजवीर सिंह व समस्त पदाधिकारियों ने चयनित सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी एवं सफल संचालन के लिए राहुल की प्रशंसा की।

IMG-20241223-WA0034

Updated Video
 
IMG-20241223-WA0034
gc goyal rajan
  • अर्जुन रौतेला आगरा

    रंग लाती है हिना पत्थर से पिस जाने के बाद। सुर्ख रूह होता है इंसान ठोकरें खाने के बाद।। मेहंदी का रंग प्राप्त करने के लिए उसको पत्थर पर पिसा जाता है, तब लोग उसकी तरफ आकर्षित होते हैं, ठीक उसी तरह मनुष्य जो जितना "दर्द अथवा कठिन कर्म" करता है, लोग उसी की तरफ आकर्षित होते हैं।

    Related Posts

    शबाना खंडेलवाल लंदन में भारत गौरव सम्मान से होंगी सम्मानित सीसी

    अर्जुन रौतेला संवादाता आगरा। ब्रिटेन में  5 देशों में 15 अंतर्राष्ट्रीय कार्यक्रम आयोजित करने वाली संस्था कॉन्फ्लुएंस आर्टिफाइड  शबाना खंडेलवाल को लंदन में आयोजित कार्यक्रम में भारत गौरव सम्मान से…

    संत रविदास जयंती : प्रदेश अध्यक्ष शालिनी पटेल के नेतृत्व में कई नेताओं ने जेडीयू की सदस्यता ग्रहण की

    अर्जुन रौतेला संवादाता। जनतादल यूनाइटेड (जेडीयू) कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ शालिनी सिंह पटेल की अध्यक्षता में संत रविदास जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर लगभग…

    Leave a Reply