राष्ट्रीय कवि सम्मेलन 10 जनवरी को आगरा राइजिंग पार्क में

अर्जुन रौतेला संवादाता आगरा। ताज लिटरेचर क्लब द्वारा स्वामी विवेकानंद जयंती “राष्ट्रीय युवा दिवस” के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है, जिसका पोस्टर विमोचन आज आगरा राइजिंग पार्क में किया गया।

पोस्टर विमोचन में कार्यक्रम के सह संयोजक रोहित कत्याल द्वारा कार्यक्रम के पोस्टर अनावरण के साथ ही कार्यक्रम में भाग लेने वाले कवि एवं कवयित्री और साहित्यकारों के विषय में जानकारी दी गई। कार्यक्रम की संयोजक एवं ताज लिटरेचर क्लब की अध्यक्ष भावना वरदान शर्मा ने कहा विवेकानंद जयंती जिस देश में युवा दिवस के रूप में मनाता है उसके उपलक्ष्य में इस कवि सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इसका उद्देश्य युवाओं को स्वामी विवेकानंद की शिक्षाओं से और साहित्य से जोड़ने का है।

कार्यक्रम में दिव्या पांडे, बृजेश पंडित, इंडिया राइजिंग के सदस्य आर.पी. सक्सेना, नटरांजलि थियेटर आर्ट्स की निदेशक अलका सिंह शर्मा, क्लब कराओके के निदेशक गौरव शर्मा, फ्रैंक एडवरटाइजर्स के निदेशक अमरेश नाथ द्वारा दीप प्रज्वलन किया गया।
कार्यक्रम में राजकुमार शर्मा, बृजेश अग्रवाल, सुरेश शर्मा, कवयित्री अनुपमा दीक्षित, नेहा तोमर, विकास शर्मा, ओपी अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का आयोजन ताज लिटरेचर क्लब , नटरांजलि थियेटर आर्ट्स, डी मीडिया प्रोडक्शन, क्लब कराओके, फ्रैंक एडवरटाइजर्स, कैट व्यापारिक संगठन एवं आगरा इंडिया राइजिंग संस्था के संयुक्त तत्वाधान में किया जा रहा है।
कवि सम्मेलन में देश के विभिन्न शहरों से सुप्रसिद्ध कवि/ कवयित्री एवं साहित्यकार काव्य पाठ करेंगे।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • अर्जुन रौतेला आगरा

    रंग लाती है हिना पत्थर से पिस जाने के बाद। सुर्ख रूह होता है इंसान ठोकरें खाने के बाद।। मेहंदी का रंग प्राप्त करने के लिए उसको पत्थर पर पिसा जाता है, तब लोग उसकी तरफ आकर्षित होते हैं, ठीक उसी तरह मनुष्य जो जितना "दर्द अथवा कठिन कर्म" करता है, लोग उसी की तरफ आकर्षित होते हैं।

    Related Posts

    गुजरात प्रदेश सुरत शहर के पांडेसरा पुलिस सर्वेलेंस टीम के द्वारा होली के रंग में भंग डालते हुए बमरोली गांव स्थित एक मकान पर छापा मारकर वियर की बोतलों के साथ तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश के सूरत शहर में पांडेसरा पुलिस स्टेशन के सर्विलेंस टीम ने होली के रंग में भंग डालते हुए बमरोली गांव के…

    गुजरात में आ रहे चुनाव के बीच गुजरात प्रदेश नवसारी जिला कांग्रेस में बड़ा विवाद शहर प्रमुख पर लगे गंभीर आरोप

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश नवसारी में कांग्रेस के भीतर बड़ा विवाद, शहर अध्यक्ष पर गंभीर आरोप गुजरात प्रदेश नवसारी शहर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में उस…

    Leave a Reply