अर्जुन रौतेला संवादाता आगरा। खंदौली क्षेत्र के पोईया चौराहा आगरा हाथरस रोड पर भारतीय किसान यूनियन (स्वतंत्रत) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. तरुण शर्मा का सम्मान डॉ रिंकू सिंह के नेतृत्व में फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया।

भारतीय किसान यूनियन (स्वतंत्रत) के जिला मीडिया प्रभारी पं. पवन शर्मा ने बताया कि डॉ रिंकू सिंह ने अपनी टीम और समर्थकों के साथ अपने प्रतिष्ठान स्थित हाथरस रोड पोईया चौराहे पर जोरदार स्वागत किया। तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर तरुण शर्मा ने भी रिंकू और उनकी टीम को स्वागत सम्मान के लिए धन्यवाद दिया और इस दौरान वहां पर उपस्थित सभी पदाधिकारीयों और जनता से कहा कि इस समय भारतीय किसान भारतीय अर्थव्यवस्था की रीड की हड्डी है फिर भी भारतीय सरकार किसानों की आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए कोई भी उचित कदम नहीं उठा रही है और भारतीय किसान इस समय बहुत ही दयनीय स्थिति से गुजर रहा है। डॉक्टर तरुण शर्मा ने आलू किसानों की समस्याओं को भी सुना तथा श्री शर्मा ने कोल्ड मालिकों के द्वारा कोल्ड भाड़े में बढ़ोतरी पर भी अपनी नाराजगी व्यक्त की और साथ ही उपस्थित सभी किसानों को आश्वासन देते हुए कहा कि आगामी 6 फरवरी को बढ़े हुए कोल्ड स्टोरेज भाड़े को लेकर प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर कोल्ड मालिकों के विरुद्ध ज्ञापन दिया जाएगा।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष दीपक शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश शर्मा, प्रदेश प्रभारी सुनील समाज सेवी, आगरा मंडल प्रभारी अर्पित तेनगुरिया, डॉक्टर रिंकू सिंह, लकी वर्मा, विराट सागर सहित बहुत से पदाधिकारी एवं किसान उपस्थित रहे।
अन्य खबरों हेतु संपर्क करें संवादाता अर्जुन रौतेला 8868868461
Updated Video




Subscribe to my channel




