रिंकू सिंह एवं टीम में किया भारतीय किसान यूनियन (स्वतंत्र) के पदाधिकारियों का भव्य स्वागत

अर्जुन रौतेला संवादाता आगरा।  खंदौली क्षेत्र के पोईया चौराहा आगरा हाथरस रोड पर भारतीय किसान यूनियन (स्वतंत्रत) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. तरुण शर्मा का सम्मान डॉ रिंकू सिंह के नेतृत्व में फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया।

भारतीय किसान यूनियन (स्वतंत्रत) के जिला मीडिया प्रभारी पं. पवन शर्मा ने बताया कि डॉ रिंकू सिंह ने अपनी टीम और समर्थकों के साथ अपने प्रतिष्ठान स्थित हाथरस रोड पोईया चौराहे पर जोरदार स्वागत किया। तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर तरुण शर्मा ने भी रिंकू और उनकी टीम को स्वागत सम्मान के लिए धन्यवाद दिया और इस दौरान वहां पर उपस्थित सभी पदाधिकारीयों और जनता से कहा कि इस समय भारतीय किसान भारतीय अर्थव्यवस्था की रीड की हड्डी है फिर भी भारतीय सरकार किसानों की आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए कोई भी उचित कदम नहीं उठा रही है और भारतीय किसान इस समय बहुत ही दयनीय स्थिति से गुजर रहा है। डॉक्टर तरुण शर्मा ने आलू किसानों की समस्याओं को भी सुना तथा श्री शर्मा ने कोल्ड मालिकों के द्वारा कोल्ड भाड़े में बढ़ोतरी पर भी अपनी नाराजगी व्यक्त की और साथ ही उपस्थित सभी किसानों को आश्वासन देते हुए कहा कि आगामी 6 फरवरी को बढ़े हुए कोल्ड स्टोरेज भाड़े को लेकर प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर कोल्ड मालिकों के विरुद्ध ज्ञापन दिया जाएगा।


इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष दीपक शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश शर्मा, प्रदेश प्रभारी सुनील समाज सेवी, आगरा मंडल प्रभारी अर्पित तेनगुरिया, डॉक्टर रिंकू सिंह, लकी वर्मा, विराट सागर सहित बहुत से पदाधिकारी एवं किसान उपस्थित रहे।

अन्य खबरों हेतु संपर्क करें संवादाता अर्जुन रौतेला 8868868461

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • अर्जुन रौतेला आगरा

    रंग लाती है हिना पत्थर से पिस जाने के बाद। सुर्ख रूह होता है इंसान ठोकरें खाने के बाद।। मेहंदी का रंग प्राप्त करने के लिए उसको पत्थर पर पिसा जाता है, तब लोग उसकी तरफ आकर्षित होते हैं, ठीक उसी तरह मनुष्य जो जितना "दर्द अथवा कठिन कर्म" करता है, लोग उसी की तरफ आकर्षित होते हैं।

    Related Posts

    अवैध निर्माण कार्य पर तुरन्त कार्रवाई आखिर किव नहीं होती

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी की खास रिपोर्ट अवैध निर्माण पर समय रहते कार्रवाई क्यों नहीं? सरकार और प्रशासन से उठे सवाल गुजरात में विकास कार्यों और आधुनिक बुनियादी ढांचे की…

    गुजरात प्रदेश पारडी तहसील में दो बच्चों की मां की++++++

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी की खास रिपोर्ट दो बच्चों की मां की निजी तस्वीरें वायरल करने वाले आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज पारड़ी तालुका के एक गांव में एक महिला…

    Leave a Reply