संत रामकृष्ण कन्या महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय विशेष शिविर प्रारम्भ

अर्जुन रौतेला अब तक न्याय आगरा। संत रामकृष्ण कन्या महाविद्यालय बल्केश्वर की राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा आज तेरह फरवरी से उन्नीस फरवरी तक सात दिवसीय विशेष शिविर सकारात्मक भवन, टीलेश्वर महादेव मंदिर के पास नौनहाना स्थल यमुना तट बल्केश्वर आगरा पर लगाया जा रहा है।

आज शिविर के प्रथम दिन शिविर का शुभारंभ सोनी त्रिपाठी (ब्रांड एंबेसडर- ‘स्वच्छता सर्वेक्षण ‘ नगर निगम आगरा), गिरिराज बंसल, पूजा बंसल (क्षेत्रीय पार्षद), किशन कुमार ‘गुड्डू भाई’ (कोषाध्यक्ष ,सकारात्म सकारात्मक फाउंडेशन) , किरन कुमार, डॉo मोहिनी तिवारी (महाविद्यालय प्राचार्य), डॉo योजना मिश्रा (उप प्राचार्य ) द्वारा फीता खोलकर किया गया।
कार्यक्रम में ब्रांड एंबेसडर सोनी त्रिपाठी द्वारा पॉलिथीन का उपयोग न करने एवं स्वच्छता में आगरा को नंबर वन बनाने के लिए शपथ दिलाई गई ।

इस अवसर पर सर्वप्रथम अतिथियों का माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया गया तत्पश्चात एन.एस.एस प्रभारी निरोज यादव ने सात दिवसीय विशेष शिविर की रूपरेखा बताई। शिविर में 100 छात्राएं प्रतिभाग कर रही हैं। सभी सम्माननीय अतिथियों ने शिविर के लिए शुभकामनाएं दी तत्पश्चात यमुना घाट पर स्वच्छता अभियान चलाया। शिविर में कार्यक्रम अधिकारी निरोज यादव ,साधना गुप्ता, प्रवक्ता अंजू पचौरी, अमित कुलश्रेष्ठ, उपस्थित रहे।

अन्य खबरों हेतु संपर्क करें संवादाता अर्जुन रौतेला 8868868461

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • अर्जुन रौतेला आगरा

    रंग लाती है हिना पत्थर से पिस जाने के बाद। सुर्ख रूह होता है इंसान ठोकरें खाने के बाद।। मेहंदी का रंग प्राप्त करने के लिए उसको पत्थर पर पिसा जाता है, तब लोग उसकी तरफ आकर्षित होते हैं, ठीक उसी तरह मनुष्य जो जितना "दर्द अथवा कठिन कर्म" करता है, लोग उसी की तरफ आकर्षित होते हैं।

    Related Posts

    गुजरात प्रदेश के राजकोट जिले के जैसलमेर जसदड तहसील के अटकोट गांव में दिल्ली निर्भया कांड को वापस याद दिलाती 6 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म

    * ११/१२/२०२५टी एन न्यूज 24 गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी गुजरात प्रदेश के राजकोट जिले के जसदण तहसील के अटकोट गांव में 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म- इस मामले में…

    मण्डलायुक्त के आश्वासन के बाद निगम कर्मियों का आन्दोलन स्थगित – विनोद इलाहाबादी

    अर्जुन रौतेला आगरा। विगत चार दिन से महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाह के भतीजे हर्ष दिवाकर द्वारा नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम के साथ कि गयी अभद्रता…

    Leave a Reply