अखिल भारतीय महिला परिषद की आगरा नगर शाखा ने मनाया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस

 

*नारी बदलती जा रही है अपनी पहचान, फैलाती जा रही है अपनी सामर्थ्य का प्रकाश..*

*अखिल भारतीय महिला परिषद की आगरा नगर शाखा ने मनाया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस*

आगरा। अखिल भारतीय महिला परिषद की आगरा नगर शाखा द्वारा द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में पूर्व सचिव एवं वर्तमान कोषाध्यक्ष चित्ररेखा कटियार के आवास विकास कॉलोनी, सेक्टर 13 स्थित आवास पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें कछपुरा शाखा की चुन्नी बेगम, रेनू, किरन, बबली, कुसुम और रेखा भी सम्मिलित हुईं। रजनी शर्मा और प्रेमलता मिश्रा ने महिलाओं को कुछ खेल खिलाए।
नवागत सदस्य पूनम चौरसिया ने म्यूजिकल चेयर में प्रथम स्थान प्राप्त किया। रूपा मेहरा और मधु शर्मा ने कैसीनो बजा कर भजन प्रस्तुत किए। चित्ररेखा ने मोबाइल से अपनी पसंदीदा कविता सुनाई, जिसमें महिलाओं की बदली हुई छवि का चित्रण किया गया था।
स्टैंडिंग कमेटी मेम्बर डॉ.सुषमा सिंह ने स्वरचित कविताओं से समां बांध दिया। उनके शब्द थे— “नारी बदलती जा रही है अपनी पहचान। फैलाती जा रही है अपनी सामर्थ्य का प्रकाश। फहराती जा रही है नये-नये परचम, समाज के आकाश में। चढ़ती जा रही है नयी-नयी ऊँचाइयों पर। छोड़ा नहीं है कोई क्षेत्र उसने, जहाँ न छोड़े हों उसने अपने कदमों के निशान…”
अध्यक्ष श्रीमती उमा सिंह ने महिला दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। सुस्वादु जलपान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। मेजबान चित्ररेखा कटियार ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

 

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    जाम से निजात दिलाने तथा आम जनों की सांसों को बचाने के लिए कस्बा एत्मादपुर में बाईपास की मांग तथा भागूपुर स्थित दोनों तरफ सर्विस रोड पर भरे जल भराव की समस्या को लेकर परियोजना निर्देशक

    आगरा जाम से निजात दिलाने तथा आम जनों की सांसों को बचाने के लिए कस्बा एत्मादपुर में बाईपास की मांग तथा भागूपुर स्थित दोनों तरफ सर्विस रोड पर भरे जल…

    ताजमहल पर गर्मी का असर: 17 वर्षीय पर्यटक की बिगड़ी तबीयत, सुरक्षा कर्मियों की तत्परता से टला बड़ा हादसा

    रिपोर्टर – दिलशाद अहमद फतेहपुर सीकरी  आगरा। विश्व प्रसिद्ध ताजमहल में घूमने आई एक किशोरी पर्यटक की अचानक तबीयत बिगड़ने से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।…

    Leave a Reply