अद्भुत भंडारा: भक्ति मार्ग द्वारा ही मुक्ति संभव : शास्त्री राजेश पाराशर

संवादाता अर्जुन रौतेला। जनपद हाथरस के बघैना (कंजौली) गांव में 3 अप्रैल दिन बुधवार से प्रारंभ हुई श्रीमद्भागवत कथा के आज तीसरे दिवस में कथा प्रवक्ता राजेश पाराशर ने भक्तों को बताया कि प्रभु नाम की भक्ति अथवा उनके नाम का जप करने से ही मुक्ति मिलेगी , उन्होंने कहा कि भगवान कहते हैं कि छल छिद्र कपट मुझे सपने में भी नहीं भाता, भगवान प्रेम के भूखे हैं उन्होंने बताया कि भगवान श्री श्री कृष्ण ने छल, कपट दुराचारी दुर्योधन के 56भोग को त्याग कर भक्त विधुर के घर की रोटी प्रेम से खाई, अत: हम सभी को अपने माता पिता गुरुजनों की सेवा के साथ, दीन दुःखी, बीमार जीवों की सेवा करना ही नारायण सेवा है, ये करने के बाद आपको कहीं भी मंदिर गुरुद्वारा जाने की जरूरत नहीं है।


श्रीमद्भागवत कथा के मुख्य यजमान श्यामवीर सिंह एवं भूरी देवी पूर्व प्रधान, परीक्षित धर्मवीर सिंह एवं रेखा देवी के अलावा शास्त्री रनवीर सिंह, आगरा से आए उत्तर प्रदेश किसान नेता मोहन सिंह चाहर सहित क्षेत्र की जनता जनार्दन ने भागवत कथा सुनकर पुण्य लाभ प्राप्त किया।

अन्य खबरों हेतु संपर्क करें संवादाता अर्जुन रौतेला 8868868461

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • अर्जुन रौतेला आगरा

    रंग लाती है हिना पत्थर से पिस जाने के बाद। सुर्ख रूह होता है इंसान ठोकरें खाने के बाद।। मेहंदी का रंग प्राप्त करने के लिए उसको पत्थर पर पिसा जाता है, तब लोग उसकी तरफ आकर्षित होते हैं, ठीक उसी तरह मनुष्य जो जितना "दर्द अथवा कठिन कर्म" करता है, लोग उसी की तरफ आकर्षित होते हैं।

    Related Posts

    गुजरात में आ रहे चुनाव के बीच गुजरात प्रदेश नवसारी जिला कांग्रेस में बड़ा विवाद शहर प्रमुख पर लगे गंभीर आरोप

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश नवसारी में कांग्रेस के भीतर बड़ा विवाद, शहर अध्यक्ष पर गंभीर आरोप गुजरात प्रदेश नवसारी शहर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में उस…

    गुजरात प्रदेश सुरत शहर के राजस्थान युवा संघ के निडर साहसी एवम् मिलनसार व्यक्तित्व के धनी प्रमुख श्री विक्रम सिंह जी शेखावत की मौत का समाचार मिलते ही भारतीय जनता पार्टी के पूर्व गुजरात प्रमुख श्री सी आर पाटील एवम् विधायक श्री मति संगीता पाटिल

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश सूरत शहर के राजस्थान युवा संघ के अध्यक्ष तथा कपड़ा उद्योग से जुड़े जाने-माने व्यापारी विक्रमसिंह शेखावत का हार्ट अटैक के…

    Leave a Reply