जनता दल यूनाइटेड कार्यालय में मनाई गई चक्रवर्ती सम्राट अशोक महान की जयंती

संवादाता अर्जुन रौतेला। आज जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के बांदा जिला कार्यालय में चक्रवर्ती सम्राट अशोक महान की जयंती बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस कार्यक्रम का आयोजन श्री राम प्रजापति, जेडीयू जिला अध्यक्ष दिव्यांग प्रकोष्ठ बांदा द्वारा किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता गरिमा सिंह पटेल, जेडीयू जिला अध्यक्ष समाज सुधार वाहिनी प्रकोष्ठ बांदा ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश महासचिव जेडीयू बृजनेश सिंह रहे, जिन्होंने सम्राट अशोक के जीवन आदर्शों और उनके द्वारा स्थापित धर्म आधारित प्रशासन पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि जेडीयू महिला प्रदेश अध्यक्ष शालिनी सिंह पटेल रहीं। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि सम्राट अशोक भारतीय इतिहास के ऐसे अद्वितीय शासक थे, जिन्होंने युद्ध की विभीषिका के बाद अहिंसा, धर्म और समाज कल्याण की राह अपनाई और उसे जन-जन तक पहुंचाया।

अन्य प्रमुख अतिथि के रूप में बाबूलाल चौधरी, जिला महासचिव जेडीयू बांदा मौजूद रहे। उन्होंने सम्राट अशोक को भारत के सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक बताया और युवाओं को उनके सिद्धांतों से प्रेरणा लेने की अपील की।

इस अवसर पर जेडीयू के समर्पित कार्यकर्ता बिहारी लाल, उदय पाल, राकेश कुमार, अतुल सिंह, शिमला शंकर मिश्रा, कमतू प्रसाद, देवेश कुमार ओमर, रूपेश पुरवार, अवधेश वर्मा, दीपक पटेल सहित अन्य कई पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने सम्राट अशोक की शिक्षाओं को आज के सामाजिक और राजनीतिक परिप्रेक्ष्य में अत्यंत प्रासंगिक बताया और उन्हें एक प्रेरणास्रोत के रूप में याद किया। अंत में सभी उपस्थित जनों ने सम्राट अशोक के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया।

अन्य खबरों हेतु संपर्क करें संवादाता अर्जुन रौतेला 8868868461

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • अर्जुन रौतेला आगरा

    रंग लाती है हिना पत्थर से पिस जाने के बाद। सुर्ख रूह होता है इंसान ठोकरें खाने के बाद।। मेहंदी का रंग प्राप्त करने के लिए उसको पत्थर पर पिसा जाता है, तब लोग उसकी तरफ आकर्षित होते हैं, ठीक उसी तरह मनुष्य जो जितना "दर्द अथवा कठिन कर्म" करता है, लोग उसी की तरफ आकर्षित होते हैं।

    Related Posts

    गुजरात कांग्रेस के कद्दावर नेता श्री जवाहर उपाध्याय ने गुजरात प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को सौंपा अपना इस्तीफा जानिए वज़ह

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट कांग्रेस के प्राथमिक सदस्य पद से जवाहर उपाध्याय का इस्तीफा गुजरात प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमित चावड़ा को संबोधित एक पत्र के…

    गुजरात प्रदेश अहमदाबाद जिला कलेक्टर को कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल द्वारा+++++++

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश अहमदाबाद में भारी वर्षा से प्रभावित परिवारों को विशेष राहत पैकेज देने की मांग, कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने जिला कलेक्टर को सौंपा…

    Leave a Reply