संवादाता अर्जुन रौतेला। आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर ४ ए में स्तिथ गुरुकुल किड्ज़ एकेडमी में नवरात्री का पर्व बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। छात्र-छात्राओं ने मिलकर नृत्य किया तथा सभी ने उत्साह के साथ बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। बच्चो ने अपनी प्रतिभा का परिचय दिया और खूब आनंद से अपने इस दिन को यादगार बनाया।

प्रधानाचार्या हेमलता जौहरी ने सभी बच्चो को इस पर्व का महत्व बताया तथा स्कूल के सभी नन्हे-मुन्ने बच्चो ने बातों को बहुत ही ध्यान से सुना तथा इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में सुन्दर प्रस्तुतियां पेश की।
विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए एकेडमी की उप-प्रधानचार्या राधा मिश्रा, दीप्ति शर्मा, नेहा सचदेव, सोनम शर्मा, हरिप्रिया, मानवी कुशवाह एवं रश्मि आदि ने कार्यक्रम में अपना योगदान दिया।

इस अवसर पर एकेडमी के मैनेजर दिलीप जौहरी, विनोद कुमार जौहरी तथा गौरव जौहरी भी उपस्थित रहे तथा उन्होंने आश्वासन दिया कि वे बच्चों को अच्छी शिक्षा और संस्कार देने का प्रयत्न करेंगे जिससे की वे अपने जीवन में सफल बने और बताया की वे आगे भी इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन करते रहेंगे।
अन्य खबरों हेतु संपर्क करें संवादाता अर्जुन रौतेला 8868868461
Updated Video




Subscribe to my channel





