16 अप्रैल को शादी से पूर्व ही सास होने दामाद को लेकर भागी

अर्जुन रौतेला संवादाता। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में रिश्तों को शर्मसार करने वाला हैरतअंगेज मामला सामने आया है। यहां एक सास अपने होने वाले दामाद के साथ भाग गई। सास ने ये कदम तब उठाया जब 16 अप्रैल को उसकी बेटी की शादी होनी थी। जिस लड़के के साथ उसकी बेटी की शादी होनी थी, सास उसी को दिल दे बैठी। घर से जेवर-कैश आदि लेकर उसके साथ भाग गई।

इसके बाद से परिवार में हड़कंप मचा हुआ है, जिस बेटी की शादी होनी थी उसकी तबीयत खराब हो गई, उसे अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा। महिला का पति जितेंद्र पुलिस थाने का चक्कर काट रहा है।

मां की हरकत बेटी बहुत हैरान और परेशान है, उसे यकीन नहीं हो रहा है कि कैसे उसकी मां ही उसकी खुशियों की दुश्मन बन गई।बेटी जहां अपनी शादी के सपने देख रही थी वहीं अब उसकी मां की हरकत ने उसके सारे अरमानों को चकनाचूर कर दिए है।

बेटी अपनी मां की हरकत पर बहुत गुस्सा है, उसका कहना है कि उसे अब अपनी मां से कोई मतलब नहीं है, बेटी सिर्फ इतना चाहती है कि मां जो पैसा-सोना-चांदी घर से लेकर गई है, वह वापस आ जाए, मां अब जीए चाहे मरे, उससे कोई मतलब नहीं है। मां घर से एक-एक पाई लेकर दामाद के साथ भागी थी।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • अर्जुन रौतेला आगरा

    रंग लाती है हिना पत्थर से पिस जाने के बाद। सुर्ख रूह होता है इंसान ठोकरें खाने के बाद।। मेहंदी का रंग प्राप्त करने के लिए उसको पत्थर पर पिसा जाता है, तब लोग उसकी तरफ आकर्षित होते हैं, ठीक उसी तरह मनुष्य जो जितना "दर्द अथवा कठिन कर्म" करता है, लोग उसी की तरफ आकर्षित होते हैं।

    Related Posts

    गुजरात प्रदेश सुरत शहर पांडेसरा इंडस्ट्रियल संगठन के सहयोग से पांडेसरा जीआईडीसी पुलिस स्टेशन के आला अधिकारियों द्वारा होली के पावन पर्व के अवसर पर गरीब परिवार के बच्चों के साथ मनाई रंग बिरंगी होली

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश सुरत शहर के पांडेसरा पुलिस स्टेशन विस्तार में आज पांडेसरा इंडस्ट्रियल संगठन के सहयोग से होली महा पावन पर्व पर खाकी…

    गुजरात प्रदेश सुरत शहर में ट्राफिक समस्या के समाधान हेतु सुरत शहर ट्राफिक पुलिस और सुरत महानगर पालिका की टीम उतरी मैदान में

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश सूरत शहर में ट्रैफिक की समस्या दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। खासकर वराछा, कतारगाम और पांडेसरा जैसे व्यस्त इलाकों में अवैध…

    Leave a Reply