16 अप्रैल को शादी से पूर्व ही सास होने दामाद को लेकर भागी

अर्जुन रौतेला संवादाता। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में रिश्तों को शर्मसार करने वाला हैरतअंगेज मामला सामने आया है। यहां एक सास अपने होने वाले दामाद के साथ भाग गई। सास ने ये कदम तब उठाया जब 16 अप्रैल को उसकी बेटी की शादी होनी थी। जिस लड़के के साथ उसकी बेटी की शादी होनी थी, सास उसी को दिल दे बैठी। घर से जेवर-कैश आदि लेकर उसके साथ भाग गई।

इसके बाद से परिवार में हड़कंप मचा हुआ है, जिस बेटी की शादी होनी थी उसकी तबीयत खराब हो गई, उसे अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा। महिला का पति जितेंद्र पुलिस थाने का चक्कर काट रहा है।

मां की हरकत बेटी बहुत हैरान और परेशान है, उसे यकीन नहीं हो रहा है कि कैसे उसकी मां ही उसकी खुशियों की दुश्मन बन गई।बेटी जहां अपनी शादी के सपने देख रही थी वहीं अब उसकी मां की हरकत ने उसके सारे अरमानों को चकनाचूर कर दिए है।

बेटी अपनी मां की हरकत पर बहुत गुस्सा है, उसका कहना है कि उसे अब अपनी मां से कोई मतलब नहीं है, बेटी सिर्फ इतना चाहती है कि मां जो पैसा-सोना-चांदी घर से लेकर गई है, वह वापस आ जाए, मां अब जीए चाहे मरे, उससे कोई मतलब नहीं है। मां घर से एक-एक पाई लेकर दामाद के साथ भागी थी।

Follow us on →     
IMG-20241223-WA0034

Updated Video
 
IMG-20241223-WA0034
gc goyal rajan
  • अर्जुन रौतेला आगरा

    रंग लाती है हिना पत्थर से पिस जाने के बाद। सुर्ख रूह होता है इंसान ठोकरें खाने के बाद।। मेहंदी का रंग प्राप्त करने के लिए उसको पत्थर पर पिसा जाता है, तब लोग उसकी तरफ आकर्षित होते हैं, ठीक उसी तरह मनुष्य जो जितना "दर्द अथवा कठिन कर्म" करता है, लोग उसी की तरफ आकर्षित होते हैं।

    Related Posts

    लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 300 वीं जन्म जयंती होगी ऐतिहासिक : राकेश बघेल

    धनगर महाकुंभ में डेढ़ लाख लोगों को व्यवस्थित करने लिए हुई बरारा में बैठक 31 मई को सिकंदराऊ में लगेगा धनगर महाकुंभ, भरेगें हुंकार संवाददाता अर्जुन रौतेला। आज जनपद आगरा…

    करणी सेना की कोर कमेटी की बैठक आगरा में संपन्न, राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरजपाल सिंह अम्मू ने दिया बड़ा बयान**

      **करणी सेना की कोर कमेटी की बैठक आगरा में संपन्न, राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरजपाल सिंह अम्मू ने दिया बड़ा बयान** आगरा। होटल ब्लू हेवन, आगरा में करणी सेना की कोर…

    Leave a Reply