धनगर महाकुंभ में डेढ़ लाख लोगों को व्यवस्थित करने लिए हुई बरारा में बैठक
31 मई को सिकंदराऊ में लगेगा धनगर महाकुंभ, भरेगें हुंकार
संवाददाता अर्जुन रौतेला। आज जनपद आगरा के पर्यटन स्थल बरारा गांव में योगेश बघेल ( पूर्व प्रधान) के निवास पर आगामी 31 मई 2025 को हिन्दुत्व का पुनः जागरण करने वाली पुण्य श्लोका लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की तीन सौ वीं जन्म जयंती आगरा के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रबल प्रताप सिंह उर्फ राकेश बघेल के नेतृत्व में भव्य रूप से मनाने के लिए एक बैठक आयोजित की गई।

बैठक में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ने बताया कि आगामी 31 मई को सिकंदराऊ में लगने वाले ” धनगर महाकुंभ ” के लिए हुंकार भरते हुए कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 300 वीं जन्म जयंती के लिए गाजियाबाद, शामली, अलीगढ़, सहारनपुर, नोएडा, मैनपुरी, मथुरा आदि जिलों से कम से कम दस से पन्द्रह – पन्द्रह बसों को भरकर आने के लिए लगातार फोन आ रहें हैं, जिससे यह धनगर महाकुंभ सफल होगा।

सिकंदराऊ के आस पास की विधानसभा जलेसर, अलीगंज, कासगंज, छर्रा, इगलास, सादाबाद, बरौली, एत्मादपुर, टूंडला आदि विधानसभाओं के घर घर पहुंचने का काम किया है।
भीड़ का आंकलन बताते हुए बताया कि सिकंदराऊ में 28 अप्रैल से लगातार बीस हजार मोटरसाइकिलों द्वारा जन जन तक धनगर महाकुंभ में पहुंचने का आमंत्रण देंगें।

बैठक का संचालन एडवोकेट तेज सिंह बघेल ने बखूबी किया।
बैठक में 8 बार के पार्षद शिरोमणि सिंह, राष्ट्रीय धनगर महासभा के अध्यक्ष जेपी धनगर, पूर्व एत्मादपुर विधान सभा प्रत्याशी डॉ. प्रेम सिंह बघेल, दिलीप बघेल, आकाश बघेल, वरिष्ठ समाजसेवी रतन सिंह परिहार, जेपी बघेल (जेपी कंस्ट्रक्शन), संतोष बघेल, पंकज बघेल, भूरी सिंह (तानगढ़ी), महेंद्र सिंह बाहुबली, जितेंद्र कुमार आदि लोगों की सहभागिता रही।
Updated Video




Subscribe to my channel





